लाइव न्यूज़ :

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने चुनावी जीत पर ममता, स्टालिन और विजयन को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 मई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और द्रमुख अध्यक्ष एम के स्टालिन को क्रमश: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी जीत पर रविवार को बधाई दी ।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में केरल के मुख्यमंत्री एवं माकपा नेता पी विजयन की राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत के लिये सराहना की ।

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बधाई दी ।

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी नीत सरकार और राज्य में सोनोवाल के नेतृत्व वाली सरकार की लोकोन्मुखी नीतियों ने असम में विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत हासिल करने में मदद की ।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को बधाई देते हुए सिंह ने उन्हें अगले कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं दी ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विजयन को बधाई दी, साथ ही द्रमुक सुप्रीमो एम के स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत के लिये बधाई दी ।

गौरतलब है कि चार राज्यों और केंद्र शासित पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के अब तक आए रुझानों से लगभग साफ है कि पश्चिम बंगाल, असम और केरल में सत्तारूढ़ दल फिर से सरकार बनाने की ओर अग्रसर हैं जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में विपक्षी दलों के गठबंधन के सत्ता में आने की संभावना है।

चुनावी राज्यों में सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी थी और वहां ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सत्ता की हैट्रिक लगाती दिख रही हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यही संकेत मिलता है कि असम में भाजपा की और केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सत्ता में वापसी लगभग तय है।

तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन अन्नाद्रमुक को सत्ता से बेदखल करता दिखाई दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल