लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी की पुनर्विचार याचिका खारिज, सीलमपुर में तनाव के बीच धारा 144 लागू

By भाषा | Updated: December 18, 2019 14:38 IST

राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर इलाके में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने छह लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले में चार दोषियों में से एक द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका बुधवार को खारिज कर दी। दिल्ली उच्च न्यायालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की घटना की जांच के लिए तथ्य अन्वेषण समिति गठित करने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को सहमत हो गया।

सीलमपुर में तनाव का माहौल: उत्तरपूर्वी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और निषेधाज्ञा लागू की गई है। यहां मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं।नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया के बाहर तीसरे दिन भी प्रदर्शन: विवादों में घिरे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और देश भर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने के प्रस्ताव के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर बुधवार को तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहे।

सीलमपुर हिंसा मामले में छह लोग गिरफ्तार: राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर इलाके में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने छह लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया।बंगाल, असम में शांति, ममता की रैली: पश्चिम बंगाल में बुधवार को माहौल शांतिपूर्ण रहा जहां संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हिंसा की अब तक कोई नयी खबर नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की शांति फिलहाल असम में भी बनी हुई है।जयपुर बम विस्फोट मामले में चार आरोपी दोषी करार: राजस्थान की एक विशेष अदालत ने जयपुर बम विस्फोट मामले में बुधवार को चार आरोपियों को दोषी ठहराया जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त करार दिया।राजनाथ सिंह ने अमेरिकी नौसैन्य हवाई अड्डे पर लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन देखा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के वर्जीनिया में नॉरफॉक स्थित नौसैन्य हवाई अड्डे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बोईंग लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन भी देखा और दोनों पक्षों ने मजबूत रक्षा संबंध भी जाहिर किए।ईपीएल नीलामी: आईपीएल खिलाड़ियों की गुरूवार को यहां होने वाली नीलामी में वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के विस्फोटक क्रिकेटरों पर बोली लगाने में सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान लगा होगा लेकिन कुछ युवा भी बड़े करार हासिल कर सकते हैं। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपसुप्रीम कोर्ट संकटनागरिकता संशोधन कानूनआईपीएल ऑक्शनजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

ज़रा हटकेफर्जी किन्नर बनकर कर रहे थे वसूली! पुलिस ने खोला बड़ा राज, 9 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?