लाइव न्यूज़ :

Top News 27th June: जी-20 समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, अशरफ गनी पाकिस्तानी दौरे पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2019 08:50 IST

क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और वेस्ट इंडीज की टक्कर है। भारतीय टीम का टूर्नमेंट में अब तक सफर काफी शानदार और अजेय रहा है लेकिन ताकतवर हिटर से भरपूर वेस्ट इंडीज की टीम भी बड़ा उलटफेर करने में सक्षम है। 

Open in App

देश और विदेश से जुड़ी खबरों की दुनिया में आज किन खबरों से क्या प्रभावित होगा, क्या नए फैसले होंगे इसके लिए हम आपको बताते हैं टॉप 5 खबरें। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान में हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप की बात करें तो आज भारत और वेस्ट इंडीज के बीच मैच है।  

जापान में G-20 समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के ओसाका पहुंच चुके हैं। जी 20 सम्मेलन में पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन से लेकर आतंकवाद और प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा कर सकते हैं।जापान के ओसाका में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी जिन देशों के साथ दस द्विपक्षीय वार्ता करेंगे वो हैं फ्रांस, जापान, इंडोनेशिया, अमेरिका और तुर्की। इसके साथ ही, ब्रिक्स यानि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका और रिक यानि रूस-चीन-भारत के नेताओं के बीच बैठक होगी। 

जम्मू-कश्मीर में अमित शाह का दौरा देश के गृहमंत्री अमित शाह 2 दिनों के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शाह की इस यात्रा को कई मामलों में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमित शाह ने अधिकारियों को अमरनाथ यात्रा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा है और श्रद्धालुओं के लिए हिंसा और गड़बड़ी मुक्त यात्रा मुहैया कराने को कहा है। अमित शाह ने कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और हर हाल में स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर फॉलो किया जाना चाहिए। 

क्रिकेट वर्ल्ड कप- भारत के सामने वेस्ट इंडीज की चुनौती क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और वेस्ट इंडीज की टक्कर है। भारतीय टीम का टूर्नमेंट में अब तक सफर काफी शानदार और अजेय रहा है लेकिन ताकतवर हिटर से भरपूर वेस्ट इंडीज की टीम भी बड़ा उलटफेर करने में सक्षम है। 

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति का पाकिस्तान दौरा अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पाकिस्तान दौरे पर हैं। अशरफ गनी आज पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करेंगे। बदलते वैश्विक समीकरणों के इस दौर में पाक पीएम और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति का दौरा महत्वपूर्ण है। गनी शुक्रवार को लाहौर स्थित मुगल कालीन बादशाही मस्जिद जाएगें और नमाज पढ़कर इबादत करेंगे।

इस दौरे कि योजना तब बनी थी, जब सऊदी अरब में आयोजित हुए इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक के दौरान गनी और खान की मुलाकात हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और अफगान शांति प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति का पाकिस्तान दौरा दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि गनी तब इस दौरे पर जा रहे हैं जब अमेरिका और तालिबान के बीच सातवें चरण की शांति वार्ता शनिवार को प्रस्तावित है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहपाकिस्तानइमरान खानअमरनाथ यात्राअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज