लाइव न्यूज़ :

Top 5 News 18th July: कर्नाटक में तय होगा जेडीएस-कांग्रेस सरकार का भविष्य, अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 07:29 IST

कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत की कार्यवाही आज. राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर आज सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatmews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर आज संसद में कुलभूषण जाधव मामले को लेकर जवाब देंगेतमिलनाडु से राज्यसभा की छह सीटों के लिए आज चुनाव

कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत की कार्यवाही आज

कर्नाटक में 18 जुलाई को विधानसभा में विश्वासमत से पहले बुधवार को कांग्रेस-जदएस सरकार का भविष्य अधर में लटकता दिखा क्योंकि उच्चतम न्यायालय के फैसले, कि सत्ताधारी गठबंधन के भविष्य के फैसले के लिए बागी विधायकों को विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, के बाद बागी विधायकों के सुर नरम नहीं पड़े। ऐसे में जबकि गठबंधन सरकार जरूरी संख्याबल हासिल करने के प्रयास में थी उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया कि कांग्रेस-जदएस के बागी 15 विधायकों को जारी विधानसभा सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। अदालत के फैसले को राजनीतिक हलकों में बागी विधायकों के लिए राहत माना गया क्योंकि इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि उन्हें एक विकल्प दिया जाना चाहिए कि वे विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहते हैं या उससे दूर रहना चाहते हैं।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर आज सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय अयोध्या में राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में मध्यस्थता की प्रगति पर बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट का अध्ययन कर सकता है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 11 जुलाई को इस मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी थी और कहा था कि अगर अदालत मध्यस्थता कार्यवाही पूरी करने का फैसला करती है तो 25 जुलाई से रोजाना आधार पर सुनवाई शुरू हो सकती है।

कठुआ बलात्कार-हत्या मामले में पीड़िता के पिता की याचिका पर सुनवाई 

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय कठुआ बलात्कार एवं हत्या मामले में पीड़िता के पिता की अर्जी पर आज सुनवाई करेगा। पीड़िता के पिता ने अपनी अर्जी में निचली अदालत द्वारा दोषियों को सुनायी गयी सजा को बढ़ाने का अनुरोध किया है और एक आरोपी को बरी किये जाने के फैसले को चुनौती दी है। जम्मू कश्मीर के कठुआ में पिछले साल आठ साल की एक लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज संसद में कुलभूषण जाधव मामले को लेकर जवाब देंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज संसद में कुलभूषण जाधव मामले को लेकर जवाब देंगे। इससे गत दिन पहले विदेश मंत्रालय ने कहा कि ''हम कुलभूषण जाधव के मामले में भारत के पक्ष में आईसीजे के फैसले का स्वागत करते हैं। 

तमिलनाडु से राज्यसभा की छह सीटों के लिए आज चुनाव

तमिलनाडु से राज्यसभा की छह सीटों के लिए आज मतदान है। वोटों की गिनती आज ही होगी। राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें द्रमुक नेता कनिमोई भी शामिल हैं जो हाल में लोकसभा चुनाव जीती हैं। अन्य पांच सदस्यों में भाकपा के डी. राजा, अन्नाद्रमुक के आर. लक्ष्मणन, के आर अर्जुनन, वी. मैत्रेयन और टी. रत्नावेल शामिल हैं।

टॅग्स :इंडियासुप्रीम कोर्टकुलभूषण जाधवकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम