लाइव न्यूज़ :

टूलकिट : पुलिस ने निकिता, शांतनु से की पूछताछ, दिशा को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को टूलकिट मामले में पूछताछ के लिये एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं, दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने इस मामले के दो संदिग्धों निकिता जैकब और शांतनु मुलुक से पूछताछ की।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने रवि को पूछताछ के लिए हिरासत में भेज दिया, जब​​कि सत्र अदालत के मंगलवार को जलवायु कार्यकर्ता की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुनाने की संभावना है।

रवि को तीन दिन की न्यायिक रिमांड की समाप्ति पर अदालत में पेश किया गया था। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से जांचकर्ताओं की अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया कि जिन लोगों के साथ उनका आमना-सामना कराया जाना है, वे जमानत पर हैं। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने कहा कि जैकब और मुलुक की जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी हो सकती है।

पुलिस ने रवि को पूछताछ के लिये रवि को पांच दिन के लिये हिरासत में देने की मांग की क्योंकि पूछताछ के दौरान उन्होंने सारा दोष जैकब और मुलुक पर मढ़ दिया। उन दोनों को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सकता क्योंकि वे इस समय ट्रांजिट जमानत पर हैं।

अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा,“उनका रवि के साथ आमना-सामना कराने की आवश्यकता है।’’

अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा, ‘‘यह सीमापारीय प्रभाव वाला मामला है जिसमें उन लोगों की भागीदारी है, जिन्होंने इस देश के प्रति अपने वैमनस्य को जाहिर किया है।’’

जांच एजेंसी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे भविष्य में जैकब और मुलुक को भी गिरफ्तार कर सकते हैं।

अभियोजन पक्ष ने कानून के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के बाद सिर्फ 15 दिन तक हिरासत में पूछताछ की जा सकती है। उसने कहा, “तीनों आरोपियों की संलिप्तता थी। हमें तीनों का आमना-सामना कराना होगा। हिरासत में पूछताछ के लिए हमारे पास केवल सात दिन का समय है।”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील निकिता जैकब और मुलुक से दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के द्वारका स्थित कार्यालय में सोमवार को पूछताछ की गई।

दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिये सोशल मीडिया पर जारी ‘टूलकिट गूगल दस्तावेज’ की जांच के सिलसिले में 13 फरवरी को बेंगलुरु से दिशा रवि को गिरफ्तार किया था, जबकि बंबई उच्च न्यायालय ने जैकब और मुलुक को ट्रांजिट जमानत दे दी थी।

इस टूलकिट को जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने साझा किया था।

पुलिस ने आरोप लगाया था कि टूलकिट कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन की आड़ में भारत में अशांति पैदा करने और हिंसा फैलाने की वैश्विक साजिश का हिस्सा था।

अधिकारी ने कहा कि जैकब और मुलुक को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया था।

हालाँकि, पुलिस ने दोनों से कितने समय तक और क्या पूछताछ की गई इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos