लाइव न्यूज़ :

टमाटर की कीमतों में होगी और भी बढ़ोतरी...रेट पहुंचेगा 300 रुपए प्रति किलो तक! जानें विक्रेताओं का क्या है कहना

By आजाद खान | Updated: August 3, 2023 09:23 IST

थोक विक्रेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण सब्जियों के रेट में बढ़ोतरी देखी गई है। यही नहीं इन सब्जियों की ढुलाई में भी सामान्य से छह और सात घंटे ज्यादा लग रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देटमाटर की कीमतों में फिर से इजाफा होने वाला है। इस बात के संकेत थोक विक्रेताओं ने दी है। उनके अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक रेट में कमी नहीं हो सकती है।

नई दिल्ली:  लगातार बढ़ रही टमाटर की कीमतों ने तो आम लोगों को पहले ही परेशान कर रखा था, अब इसके दाम और बढ़ने की भी खबर सामने आ रही है। कई थोक विक्रेताओं ने यह बताया है कि आने वाले दिनों में टमाटर की कीमतों में इजाफा हो सकता है और इसके दाम 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। 

थोक विक्रेताओं ने इस तरीके से टमाटर की बढ़ते कीमतों के पीछे कई कारण जिससे इसके रेट में इजाफा देखा जा रहा है। उनके अनुसार, अभी फिलहाल में टमाटर के दाम में कोई कमी देखने को नहीं मिल सकती है। 

टमाटर हो सकता है 300 रुपए प्रति किलो

सब्जी मंडियों के थोक विक्रेताओं ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में टमाटर के दाम 300 रुपए प्रति किलो भी हो सकते है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा में टमाटर अभी ही 300 रुपए प्रति किलो की रेट पर बिक रही है। यह रेट जल्द ही देश के और हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है। 

हालांकि सरकार ने इसके दाम करने के लिए कुछ जरूरी कदम जरूर उठाए थे और 14 जुलाई से टमाटर घटे हुए रेट पर बिकना भी शुरू हुए थे। लेकिन कुछ दिन के बाद फिर से बढ़े हुए रेट पर टमाटर बिकना चालु हो गया था। थोक विक्रेताओं का कहना है कि हाल में इसकी कीमतों में कमी नहीं देखी जा सकती है। 

इस कारण लगातार बढ़ रहे है दाम

इसके कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि भारी बारिश के कारण टमाटर उत्पादक इलाकों में इसके उत्पादन और सप्लाई में आ रही दिक्कतों की वजह इसकी दाम में लगातार बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और भारी बारिश के साथ इसकी ढुलाई में भी सामान्य से छह सात घंटे ज्यादा लग रहे है, इस कारण अभी भी रेट में इजाफा देखा जा रहा है।

एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमिटी (APMC) के सदस्य कौशिक ने बताया कि टमाटर, शिमला मिर्च जैसी कई मौसमी सब्जियों के दाम में अचानक आई बढ़ोतरी से इनकी बिक्री पर भी असर पड़ा है। इस कारण रिटेल और थोक विक्रेता दोनों को भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। 

टॅग्स :भारतहिमाचल प्रदेशदिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी