लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान, उद्धव सरकार का बहुमत परीक्षण समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 07:32 IST

शनिवार (30 नवंबर) का दिन खबरों के लिहाज से कई मायने में अहम है। झारखंड में पहले चरण की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार आज सदन में अपना बहुमत साबित करेगी। इसके अलावा जानिए आज की वो सभी बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 13 सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा हैसरकार के विभिन्न प्रयासों के बावजूद अर्थव्यवस्था नरमी के दलदल में फंसी हुई है।

शनिवार (30 नवंबर) का दिन खबरों के लिहाज से कई मायने में अहम है। झारखंड में पहले चरण की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार आज सदन में अपना बहुमत साबित करेगी। इसके अलावा जानिए आज की वो सभी बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

झारखंड चुनाव: पहले चरण में 13 सीटों के लिए वोटिंग आज

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 13 सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है, जिसमें 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। आज 13 सीटों पर होने जा रहे प्रथम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और इसमें कुल 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। नक्सल प्रभावित इन 13 सीटों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में होगा और नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

महाराष्ट्रः सरकार आज साबित करेगी विश्वास मत

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी। उम्मीद है कि सरकार सुगमता से विश्वास मत हासिल कर लेगी। विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शनिवार को शुरू होगा। पहले दिन सदन में नए मंत्रियों के परिचय के बाद विश्वास मत हासिल किया जाएगा।

अर्थव्यवस्था में सुस्ती जारी

सरकार के विभिन्न प्रयासों के बावजूद अर्थव्यवस्था नरमी के दलदल में फंसी हुई है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन घटने और निजी निवेश कमजोर होने से आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ गयी। यह आर्थिक वृद्धि का छह साल का न्यूनतम आंकड़ा है।

हैदराबादः महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामला

पुलिस ने कहा है कि हैदराबाद में जली हालत में जिस महिला पशु चिकित्सक का शव मिला है, हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। उधर, तेलंगाना के एक मंत्री ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि महिला को अपनी बहन की जगह पुलिस को फोन करना चाहिए था। पुलिस ने बताया कि बलात्कार और हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से देशभर में रोष है।

इसके अलावा आज सुबह 9.30 बजे कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की बैठक, स्पीकर के नाम पर हो सकता है फैसला। प्याज की कीमत पर हाहाकार जारी है। देश के कई शहरों में यह 100 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर चली गई है। तिरुवल्लुवर में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः इलेक्शन से पहले 2 लोग  उद्धव ठाकरे से भी की थी मुलाकात?, शरद पवार के बाद संजय राउत का दावा, आखिर कौन हैं वह

भारतCM Hemant Soren: गृह विभाग खुद देखेंगे सीएम सोरेन?, नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण किशोर होंगे नए वित्त मंत्री, देखें लिस्ट

भारतHemant Soren Cabinet Expansion 2024: सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मौका?, 11 मंत्रियों को जगह, मंत्रिमंडल में 2 महिला मंत्री, देखें लिस्ट

भारतHemant Soren Cabinet Expansion: 10 विधायक बनेंगे मंत्री?, झामुमो के 5, कांग्रेस के 4 और राजद के 1 एमएलए होंगे हेमंत सोरेन के साथी!, देखिए संभावित सूची

भारतFact Check: क्या सीएम हेमंत सोरेन ने ‘मुफ्त कफन’ देने की बात की?, जानें वायरल वीडियो सच्चाई

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत