लाइव न्यूज़ :

"आज वातावरण ऐसा कि 2024 में मोदीजी आ सकते हैं", डॉ. विजय दर्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिया बड़ा बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2023 18:43 IST

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉ. विजय दर्डा ने कहा कि आज वातावरण ऐसा है कि 2024 में मोदी जी आ सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने डॉ. विजय दर्डा की नई पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का किया विमोचनइस मौके पर दर्डा ने कहा, आज वातावरण ऐसा है कि 2024 में मोदी जी आ सकते हैंउन्होंने कहा कि खड़गे बहुत सीनियर नेता हैं, पर कांग्रेस को जरूरत शशि थरूर की है

नई दिल्ली: लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉ. विजय दर्डा की नई पुस्तक ‘रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’ का विमोचन कांग्रेस नेता डॉ. शशि थरूर के द्वारा किया गया। इस मौके पर दर्डा ने अपने बाबू को याद करते हुए कहा कि मेरे बाबूजी कहते थे कि कलम आजाद रहनी चाहिए। अखबार चलाने के लिए सरकार से दूर रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुझे कभी डर नहीं लगा। 

भारतीय मीडिया के जानेमाने टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने उनसे पूछा, मीडिया और नेताओ में तकरारों के लिए कौन जिम्मेदार हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो ग्राउंड से नहीं आते, वो समझते हैं कि पैसे और जोर पर किसी को दबा सकते हैं। जो जमीनी स्तर से आते हैं वह ऐसा नहीं सोचते हैं। उन्होंने कहा कि आज मतभेद नहीं, मनभेद भी आ गया है। 

विदर्भ की जोरदार वकालत करते हुए विजय दार्डा ने कहा कि विदर्भ बनना ही चाहिए। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि अगल विधर्भ होना चाहिए। इससे रोजगार मिलेगा। विकास होगा और युवा आगे बढ़ेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि आज वातावरण ऐसा है कि 2024 में मोदी जी आ सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि खड़गे बहुत सीनियर नेता हैं, पर कांग्रेस को जरूरत शशि थरूर की है। कांग्रेस को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को युवाओं को अपने पास खींचने की जरूरत है। उन्होंने महाराष्ट्र की सियासत पर बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में अगले साल क्या होगा चुनाव में? यह अभी कहना मुश्किल है। 

पुस्तक विमोचन के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार और लेखक डॉ. संजय बारू, फारुख अब्दुल्ला, प्रफुल्ल पटेल जैसे गणमान्य नेता भी मौजूद रहे।  

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसनरेंद्र मोदीशशि थरूरमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज