लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कहा, आपका एक वोट आने वाले वर्षों के लिए भारत के विकास के पथ को आकार प्रदान करेगा

By भाषा | Updated: May 19, 2019 12:32 IST

गौरतलब है कि लोकसभा के लिए चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की आठ, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर मतदान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर भी आज मतदान कराया जा रहा है। आम चुनावों के लिए मतगणना 23 मई को होगी।अंतिम चरण में 59 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान में 10 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिये मतदान के अंतिम चरण में पहली बार वोट देने वालों सहित सभी लोगों से उत्साहपूर्वक रिकार्ड संख्या में मतदान करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ आज लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के लिए मतदान है। मैं आप सभी से इस चरण में रिकार्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।’’ मोदी ने कहा कि आपका एक वोट आने वाले वर्षों के लिए भारत के विकास के पथ को आकार प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह भी उम्मीद करता हूं कि पहली बार वोट देने वाले उत्साहपूर्वक मतदान करेंगे।’’

गौरतलब है कि लोकसभा के लिए चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की आठ, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर मतदान जारी है।

 

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर भी आज मतदान कराया जा रहा है। आम चुनावों के लिए मतगणना 23 मई को होगी। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी की वजह से उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान महत्वपूर्ण हो गया है।

अंतिम चरण में 59 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान में 10 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 918 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अंतिम चरण में मतदान के लिये 112993 मतदान केंद्र बनाये गए हैं । रविवार शाम तक तमिलनाडु के वेल्लोर को छोड़कर सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव समाप्त हो जाएगा।

धन के अत्यधिक इस्तेमाल के बाद वेल्लोर में मतदान रद्द। नयी तारीख की घोषणा होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई