लाइव न्यूज़ :

इतिहास में आजः गोविंदा का जन्म, पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की

By भाषा | Updated: December 21, 2019 07:36 IST

वर्ष 1898 में 21 दिसम्बर को मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे ने रेडियम की खोज की। खनिज का अध्ययन करते हुए जब उन्होंने उससे यूरेनियम अलग कर दिया तो पाया कि बाकी बचे हिस्से में अभी भी कोई रेडियोधर्मी तत्त्व बाकी था। उन्होंने इस तत्व को रेडियम नाम दिया

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम कादिर को सिंधिया ने पकड़ लिया और मौत के घाट उतार दिया।इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

अब हम धीरे धीरे साल के अंत की तरफ बढ़ रहे हैं और वर्ष के आखरी पखवाड़े से गुजर रहे हैं। 21 दिसंबर के इतिहास की बात करें तो यह दिन विज्ञान जगत के लिए बेहद अहम रहा।

वर्ष 1898 में 21 दिसम्बर को मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे ने रेडियम की खोज की। खनिज का अध्ययन करते हुए जब उन्होंने उससे यूरेनियम अलग कर दिया तो पाया कि बाकी बचे हिस्से में अभी भी कोई रेडियोधर्मी तत्त्व बाकी था। उन्होंने इस तत्व को रेडियम नाम दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1788 : गुलाम कादिर को सिंधिया ने पकड़ लिया और मौत के घाट उतार दिया।

1898 : रसायन शास्त्री पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।

1910 : इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

1914 : अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

1931 : आर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

1949 : पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

1952 : सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

1963 : जाने-माने फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म।

1974 : पनडुब्बी के संचालन का प्रशिक्षण देने वाला पहला संस्थान आईएनएस सतवाहन विशाखापत्तनम में खुला।

1975 : मेडागास्कर में संविधान लागू।

1998 : नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।

2011 : देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी के आयंगर का निधन। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकागोविंदादिल्लीकोलकातामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज