लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन हुआ था क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर जन्म, जानिए 24 अप्रैल का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: April 24, 2019 06:17 IST

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सर्वकालिक बल्लेबाज माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक समय सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकार्ड भी अपने नाम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया। 1926 : बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर ।प्रसिद्ध हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का निधन।आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।

सचिन तेंदुलकर को भगवान की तरह मानने वाले देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सर्वकालिक बल्लेबाज माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक समय सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकार्ड भी अपने नाम किया था।

वह देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारत रत्न से नवाजा गया।

देश दुनिया के इतिहास में 24 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1877 : रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1898 : स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 : पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया। 1926 : बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर ।

1954 : ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। कीनिया के विद्रोहियों ने देश में रहने वाले गोरे लोगों के खिलाफ गुरिल्ला अभियान चलाया था, जिसे उन्होंने माउ माउ नाम दिया था।

1954 : आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1960 : दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मौत।

1962 : एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।

1967 : सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे। पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।

1970 : चीन का पहला उपग्रह डांग फांग हांग लांच किया गया।

1973 : भारत रत्न से अलंकृत मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म।

1974 : प्रसिद्ध हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का निधन।

1998 : क्लोन भेड़ डॉली ने एक स्वस्थ मेमने बॉनी को जन्म दिया।

2011 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।

2013 : बांग्ला देश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह