लाइव न्यूज़ :

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आम बजट, रोजगार समेत इन मुद्दों पर रहेगी लोगों की नजर

By अनुराग आनंद | Updated: February 1, 2021 10:21 IST

आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले उन्होंने कहा है कि यह ऐतिहासिक बजट होगा। ऐसे में हर वर्ग के लोगों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार उनके लिए कुछ खास घोषणाएं कर सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यम वर्ग के लोगों को इस महामारी ने सबसे अधिक प्रभावित किया है। साफ है कि मंहगाई, बेरोजगारी आदि पर नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अहम घोषणा का लोगों को इंतजार है।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के करीब एक साल होने को है, इस महामारी की नजह से आम लोगों के जीवन पर काफी बुरा असर पड़ा है। ऐसे में देखना है अब यह है कि नरेंद्र मोदी सरकार का यह बजट 2021 बाजार के साथ ही साथ आम लोगों की उम्मीदों को कैसे पूरा करता है।

आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले उन्होंने कहा है कि यह ऐतिहासिक बजट होगा। ऐसे में हर वर्ग के लोगों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार उनके लिए कुछ खास घोषणाएं कर सकती है। 

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए सही फैसले और बूस्टर डोज की जरूरत है। यही नहीं इस महामारी के दौर में काफी लोग बेरोजगार हुए हैं और शहर से अपने गांव लौटे हैं। ऐसे में रोजगार आज के समय में अहम मुद्दा है तो लोग रोजगार को लेकर केंद्र सरकार की बजट से उम्मीद कर रहे हैं। 

मध्यम वर्ग के लोगों को इस महामारी ने सबसे अधिक प्रभावित किया-

मध्यम वर्ग के लोगों को इस महामारी ने सबसे अधिक प्रभावित किया है। जो नौकरी कर रहे हैं लंबे समय तक उनके तनख्वाह में कटौती फिर काफी सारे लोगों का नौकरी जाना यह आज के समय में एक बड़ी चुनौती है। देखना है कि सरकार इन लोगों को ध्यान में रखकर क्या घोषणा करती है। 

पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है-

अब मंहगाई की बात करें तो पेट्रोल, डीजल से लेकर हर चीज की कीमत लगातार बढ़ रही है। खाने पीने के सामान से लेकर रसोई के हर सामान की कीमत में भारी इजाफा पिछले कुछ समय में हुआ है। ऐसे में सरकार मंहगाई को कम करने के लिए इस बजट में क्या कुछ करती है यह भी देखना होगा। 

टैक्स में छूट की मांग-

मध्यमवर्गीय लोगों की एक मांग बेसिक टैक्स छूट सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर देनी चाहिए. मोदी सरकार ने साल 2019-20 के बजट में 2.5 से 5 लाख रुपये तक की आय वालों के लिए 12,500 की विशेष छूट देकर 5 लाख तक की आय को करमुक्त करने की कोश‍िश तो की, लेकिन स्थायी रूप से 5 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने की मांग की जा रही है।

टॅग्स :बजट 2021बजटभारतनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज