लाइव न्यूज़ :

बंगाल: आज आएगा भवानीपुर उपचुनाव का परिणाम, होगा ममता के भाग्य का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2021 08:39 IST

भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। वोटों की गिनती के लिए केंद्रीय बलों की 24 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं काउंटिंग सेंटर को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदांव पर है सीएम ममता बनर्जी की कुर्सीसुरक्षा के मद्देनजर केन्द्रीय बलों की 24 कंपनियां तैनात

पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में 30 सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज आएगा। इस चुनाव के परिणाम से यह तय होगा कि सीएम ममता बनर्जी की कुर्सी जाएगी या वे राज्य की मुख्यमंत्री बनी रहेंगी। दरअसल यह उपचुनाव टीएमसी और दीदी के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई का है। इस सीट पर राज्य की सीएम ममता बनर्जी की कुर्सी दांव पर है। बीजेपी ने प्रियंका टिबरेवाल और माकपा ने श्रीजीव विश्वास को ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतारा था।

सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

बताया जा रहा है कि भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। वोटों की गिनती के लिए केंद्रीय बलों की 24 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं काउंटिंग सेंटर को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। बता दें कि 30 सितंबर को हुए भवानीपुर उपचुनाव में 57 फीसदी वोटिंग हुई थी।

टीएमसी का गढ़ है भवानीपुर सीट

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ती रही हैं। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर टीएमसी पार्टी का प्रभाव है। 

सीएम ममता की कुर्सी है दांव पर

सीएम ममता बनर्जी को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाए रखने के लिए 5 नवंबर तक सदन की सदस्यता ग्रहण करनी है। ऐसे में उनके लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई का है। दरअसल, ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी से हार गई थीं। हालांकि उनकी पार्टी सरकार बनाने में सफल रही। भवानीपुर सीट को उनके लिए ही खाली किया गया था। इस सीट से टीएमसी के सोवन चटर्जी चुनाव में विजयी हुए थे। 

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West Bengalपश्चिम बंगालउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"