लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कोलकाता में छोटी-छोटी चुनावी सभाएं करेगी टीएमसी

By भाषा | Updated: April 19, 2021 01:23 IST

Open in App

कोलकाता, 18 अप्रैल पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस कोलकाता में छोटी-छोटी चुनावी सभाएं आयोजित करेगी और वह उन जिलों में आयोजित रैलियों में छोटे-छोटे भाषण देंगी, जिनमें शेष तीन चरणों में मतदान होना है।

बनर्जी ने एक टीवी चैनल से कहा कि वह राज्य के विभिन्न भागों में आम तौर पर दिए जाने वाले 50 मिनट से एक घंटे के भाषण में 20 मिनट या उससे अधिक समय की कटौती करेंगी ताकि लोगों को सभा में लंबे समय तक न रहना पड़े।

उन्होंने कहा, ''हां, हमने अगले तीन चरणों में शहर में गली-कूचों में छोटी-छोटी सभाएं करने का निर्णय है। हम अब बड़ी-बड़ी सभाएं नहीं करेंगे। साथ ही मेरे भाषण भी काफी छोटे होंगे। ''

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने ट्वीट किया, ''ममता बनर्जी अब कोलकाता में प्रचार नहीं करेंगी। शहर में 26 अप्रैल को मतदान के अंतिम दिन केवल सांकेतिक सभा होगी। उन्होंने सभी जिलों में अपनी सभी चुनावी रैलियों के समय में कटौती की है। उनके भाषण केवल 30 मिनट के होंगे।''

पश्चिम बंगाल में आठ चरण में हो रहा विधानसभा चुनाव अभी जारी है।

राज्य में रविवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,419 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,59,927 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर