लाइव न्यूज़ :

टीएमसी सांसद नुसरत जहां के पति निखिल जैन हुए ठगी के शिकार, जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2019 13:41 IST

निखिल जैन के अलावा भी कई लोग जालसाजों का शिकार बने हैं. कोलकाता में जालसाजों ने कई लोगों को पैसे लेकर वीआईपी फोन नंबर दिलवाने के लिए मैसेज भेजे हैं. जिसके झांसे में कई लोग आकर ठगे गए हैं.दिल्ली पुलिस की एक टीम ने 4 साल पहले सॉल्ट लेक में वीआईपी नंबर देने का फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था.

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में जालसाजों ने कई लोगों को पैसे लेकर वीआईपी फोन नंबर दिलवाने के लिए मैसेज भेजे हैं. साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और चर्चित बांग्ला अभिनेत्री नुसरत जहां के कारोबारी पति निखिल जैन ठगी के शिकार हो गए. उनको वीआईपी फोन नंबर देने के नाम पर जालसाजों ने 45 हजार रु पए का चूना लगा दिया. निखिल जैन से धोखाधड़ी करने वालों ने वादा किया था कि वे उन्हें उनका पसंदीदा मोबाइल नंबर दिलवा देंगे.

हाल ही में नुसरत के साथ तुर्की में सात फेरे लेने वाले रंगोली साड़ी के मालिक निखिल जैन ने अपनी रिसेप्शन पार्टी से एक दिन पहले यह मामला दर्ज करवाया है.

शिकायत मिलने के बाद कोलकाता पुलिस के साइबर सेल ने मामला दर्ज किया है.लेकिन, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस संबंध में आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कई लोग हुए हैं जालसाजी के शिकार

निखिल जैन के अलावा भी कई लोग जालसाजों का शिकार बने हैं. कोलकाता में जालसाजों ने कई लोगों को पैसे लेकर वीआईपी फोन नंबर दिलवाने के लिए मैसेज भेजे हैं. जिसके झांसे में कई लोग आकर ठगे गए हैं.दिल्ली पुलिस की एक टीम ने 4 साल पहले सॉल्ट लेक में वीआईपी नंबर देने का फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था. जिसके बाद बाद ये शिकायतें आई हैं.चार साल पहले छिंदवाड़ा (म.प्र) के निवासी अक्षय कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था.

उसने कोलकता, दिल्ली और इंदौर में कई कारोबारियों को निशाना बनाया था. ठग ने वड़ोदा ब्रांच के निजी खाते में पैसे जमा करने को कहा: निखिल जैन की एफआईआर के मुताबिक 26 मई के बाद किसी दिन आरोपी ने साजिश के तहत एक टेलिकॉम कंपनी के अधिकारी के ईमेल से कई मैसेज भेजे.

वीआईपी नंबर देने के बदले आरोपी ने एक निजी खाते में 45 हजार रु पए जमा करने के लिए कहा. यह खाता वडोदरा गुजरात के सुभानपुरा ब्रांच में है.

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज