लाइव न्यूज़ :

TMC सांसद महुआ मोइत्रा संसद में पड़ी अकेली, उनकी अपनी पार्टी भी साथ नहीं, जानिए क्या है पूरा मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: February 4, 2022 21:53 IST

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में हैं। हालांकि इस बार उन्हें अपनी पार्टी और अन्य साथी विपक्षी नेताओं का भी साथ नहीं मिला। जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में अध्यक्ष के आसन पर बैठी पीठासीन अधिकारी रमा देवी से उलझने पर विवादों में महुआ मोइत्रा।बढ़े विवाद के बाद पूरे सदन ने एक स्वर से आसन के प्रति अपनी प्रतिबद्धिता जताई। टीएमसी के सदन में नेता सुदीप बन्दद्योपाध्या ने भी अध्यक्ष के सम्मान करने की बात का समर्थन किया।

नई दिल्ली: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अध्यक्ष के आसन पर बैठी पीठासीन अधिकारी रमा देवी पर शुक्रवार को तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि संसद में सदस्य कैसे बोले इस पर सीख देने का कोई अधिकार पीठासीन अधिकारी के पास नहीं है। 

मोइत्रा ने इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी की है। लोकसभा में लेकिन पूरे सदन ने एक स्वर से आसन के प्रति अपनी प्रतिबद्धिता दिखाते हुए अध्यक्ष ओम बिड़ला को भरोसा दिया कि सदन का हर सदस्य आसन के सम्मान को लेकर चिंतित ही नहीं बल्कि उसके लिए समर्पित है।

फारुक अब्द्दुल्ला ने अध्यक्ष को ब्रिटिश संसद का हवाला देते हुए कहा कि वह सदन के मास्टर हैं। इसका सम्मान उनको प्रधानमंत्री को भी कराना चाहिये लेकिन बाबजूद इसके टीएमसी के सदन में नेता सुदीप बन्दद्योपाध्या ने भी अध्यक्ष के सम्मान करने की बात का समर्थन किया।

महुआ मोइत्रा को नहीं मिला किसी का साथ

लोकसभा में बिना महुआ मोइत्रा का नाम लिए किसी ने उनके आचरण का समर्थन नहीं किया। दरअसल गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान समय सीमा को लेकर मोइत्रा और पीठासीन अधिकारी के बीच कड़वाहट पैदा हो गयी थी। इसके बाद मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर आसन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़ी आलोचना की। 

मोइत्रा ने लोकमत से बात करते हुए कहा, 'हम विपक्ष में हैं, सरकार को माला पहनाने के लिए नहीं, हमारा काम मुद्दों को उठाना है, हमारे निर्धारित समय में जबरन कटौती केवल इसलिए की गई कि वह सरकार पर हमला कर रहीं थी।' मोइत्रा को जब सदन में शुक्रवारह को किसी दल का समर्थन नहीं मिला तब उन्होंने गांधी जी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'भले ही आप अल्पमत में हो ,सत्य -सत्य ही रहेगा।' 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमहुआ मोइत्राटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह