लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति से टीएमसी सांसद ने की मांग, बंगाल से विदा करें गवर्नर जगदीप धनखड़ को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2022 16:04 IST

गवर्नर जगदीप धनखड़ ने हाल ही में तृणमूल सरकार के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह राज्य को हिंसा में डूबे हुए नहीं देख सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल सांसद ने राष्ट्रपति से गवर्नर जगदीप धनखड़ को राज्य से हटाने की अपील की हैबंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ अक्सर ममता बनर्जी सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहते हैंबीते 25 जनवरी को राज्यपाल धनखड़ ने बंगाल की राजनीतिक स्थिति को "भयानक और भयावह" बताया था

दिल्ली: बंगाल में सत्ताधारी ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार और गवर्नर जदीप धनखड़ के बीच बढ़ती तनातनी अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की दहलीज तक आ पहुंची है।

सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने इस मामले में बताया कि उन्होंने पार्टी की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया है कि पश्चिम बंगाल के मौजूदा गवर्नर जगदीप धनखड़ को राज्य से हटा  लिया जाए।

तृणमूल सांसद बंद्योपाध्याय ने आगे कहा कि मैंने जब राष्ट्रपति से इस बात की अपील की थी तो उस वक्त उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के द्वारा बंगाल के गवर्नर को हटाये जाने का यह मामला संसद के बजट सत्र से एक दिन पहले आया है। जब मोदी सरकार विपक्ष के तमाम अन्य मुद्दों के साथ-साथ पेगासस के मामले को भी सामना करने वाली है।

बंगाल चुनाव के बाद जब से ममता बनर्जी ने नई सरकार की फिर से कमान संभाली है, उनके और गवर्नर जगदीप धनखड़ के बीच रिश्ते बड़े ही कटु स्तर पर पहुंच हये हैं। गवर्नर धनखड़ ने हाल ही में राज्य सरकार के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह राज्य में "मानवाधिकारों को कुचलते हुए" और हिंसा में डूबे हुए नहीं देख सकते हैं। 

वहीं बीते 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बापू को श्रद्धांजलि देते राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा था कि उन्हें संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कोई कितना भी अपमानित करे लेकिन वो कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे। इसके साथ ही धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में हिंसा और लोकतंत्र एक साथ नहीं चलते हैं। सभी को मिलकर गांधीजी के शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए।

वहीं जगदीप धनखड़ के आचरण को गवर्नर की प्रतिष्ठा के विपरित मानते हुए तृणमूल कांग्रेस ने फैसला किया कि वह इस संबंध में इसी संसद सत्र में राज्यसभा में एक ठोस प्रस्ताव रखेगी। 

मालूम हो कि राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच यूनिवर्सिटी के कुलपतियों की नियुक्ति और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न मामलों में स्पष्टीकरण के लिए अपने कार्यालय में बुलाया जाने को लेकर काफी विवाद चल रहा है।

वहीं बीते 25 जनवरी को राज्यपाल धनखड़ ने बंगाल विधानसभा परिसर में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि  देने के बाद बंगाल की राजनीतिक स्थिति को "भयानक और भयावह" बताया था, जिस पर ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालजगदीप धनखड़Mamata West Bengalममता बनर्जीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज