लाइव न्यूज़ :

WATCH:"डर था कि कुछ ही समय में यह विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जायेगा", तेजस में उड़ान भरने के बाद पीएम मोदी पर टीएमसी नेता की विवादित टिप्पणी

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2023 18:06 IST

टीएमसी नेता शांतनु सेन का कहना था कि उन्हें डर था कि जिस विमान पर पीएम मोदी ने उड़ान भरी वह कुछ ही समय में दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देसेन ने कहा- पीएम के रहते इसरो फेल हुआ, कंगना की फिल्म सुपरफ्लॉप हुई, इंडिया वर्ल्डकप हाराटीएमसी नेता ने आगे कहा, मुझे डर था कि कुछ ही समय में यह विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगापीएम मोदी ने बीते शनिवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरी थी

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शांतनु सेन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेजस विमान में उड़ान पर टिप्पणी करते हुए विवादास्पद बयान दिया। सेन का कहना था कि उन्हें डर था कि जिस विमान पर पीएम मोदी ने उड़ान भरी वह कुछ ही समय में दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा।    

एएनआई को दिए अपने बयान में सेन ने कहा, 'मुझे थोड़ा डर लग रहा था कि जब देश में नरेंद्र मोदी जी थे तो इसरो फेल हो गया। जब कंगना रनौत नरेंद्र मोदी से मिलीं तो उनकी फिल्म सुपर फ्लॉप हो गई। जब विराट कोहली ने नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाया, लगातार 3 साल तक नहीं लगा शतक और आखिरकार, हाल ही में आयोजित विश्व कप में लगातार 10 मैच जीतने के बाद, सिर्फ इसलिए कि हमारे प्रधानमंत्री उस स्टेडियम में गए, भारत फाइनल में हार गया... मुझे डर था कि कुछ ही समय में यह विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा।'

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बीते शनिवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरी थी। उड़ान के बाद उन्होंने इसे अद्भुत अनुभव बताया। बंगलूरू में उड़ान भरने के बाद उन्होंने कहा कि तेजस आत्मनिर्भर भारत की क्षमताओं का अटूट विश्वास है। इससे पहले पीएम मोदी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में विनिर्माण सुविधाओं की समीक्षा भी की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीTejasटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए