लाइव न्यूज़ :

पूरे देश में दूध के दाम बढ़ाए गए लेकिन चुनाव के कारण गुजरात में कीमतें नहीं बढ़ी: बोलीं ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: October 21, 2022 08:14 IST

शहर में एक सामुदायिक काली पूजा का उद्घाटन करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा उनकी सरकार से ‘‘ईर्ष्या’’ करती है और पिछले 11 साल में उसके द्वारा किए गए अच्छे काम को नजरअंदाज करती है क्योंकि उसकी संकीर्ण राजनीतिक फायदों के लिए उनकी सरकार की छवि खराब करने में ही दिलचस्पी है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के कारण गुजरात में दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए है। टीएमसी नेता ने यह भी कहा कि ऐसा किसी ने पहली बार सुना है कि पूरे देश में दाम बढ़े है- एक राज्य में नहीं।

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि जिस तरीके से उन्होंने गुजरात में दूध के एक राष्ट्रीय ब्रांड की दूध की कीमतों में वृद्धि पर रोक लगाई है उससे यह साबित होता है। 

भाजपा हमारी सरकार से ‘‘ईर्ष्या’’ करती है- ममता बनर्जी

शहर के जानबाजार में सामुदायिक काली पूजा का उद्घाटन करने वाली बनर्जी ने कहा कि भाजपा उनकी सरकार से ‘‘ईर्ष्या’’ करती है और पिछले 11 साल में उसके द्वारा किए गए अच्छे काम को नजरअंदाज करती है क्योंकि उसकी संकीर्ण राजनीतिक फायदों के लिए उनकी सरकार की छवि खराब करने में ही दिलचस्पी है। 

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 11 साल के शासन में रोजगार 40 प्रतिशत तक बढ़ा है जबकि देश के बाकी हिस्से में रोजगार का आंकड़ा गिरा है। 

दूध के बढ़े दामों पर भाजपा को घेरा

राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले सरकारी सहकारिता द्वारा दूध की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर बनर्जी ने कहा, ‘‘क्या आपने कभी सुना है कि उसी ब्रांड की दूध की कीमत गुजरात में नहीं बढ़ी जबकि बंगाल तथा कुछ अन्य राज्यों में कीमतें बढ़ी हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए क्योंकि गुजरात में चुनाव होने वाले हैं? क्या आप (भाजपा सरकार) हमेशा बंगाल जैसे राज्यों से अलग तरीके से बर्ताव करेंगे।’’ बंगाल में विकास परियोजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण बंगाल में ताजपुर बंदरगाह और माल ढुलाई गलियारे जैसी आगामी परियोजनाओं से आने वाले दिनों में हजारों नौकरियां पैदा होंगी।

मेट्रो रेल परियोजनाओं पर भी भाजपा को घेरा है

इस पर बोलते हुए बनर्जी ने आगे कहा, ‘‘आप (भाजपा) ईर्ष्यालु हैं। आप टीएमसी द्वारा संचालित सरकार के काम की कभी बराबरी नहीं कर सकते। आप केवल हमारी परियोजनाओं को बेपटरी करने की साजिश रच सकते हैं। सभी मेट्रो रेल परियोजनाएं रेल मंत्री रहते हुए मेरे द्वारा शहर में शुरू की गयीं। राज्य में विकास परियोजनाएं लागू करने में आपकी क्या भूमिका है?’’

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीBJPगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार