लाइव न्यूज़ :

TMC First List Lok Sabha Election 2024: 'दीदी नंबर-1', ममता ने दिया रचना बनर्जी को टिकट, लॉकेट चटर्जी से हो सकता है मुकाबला

By धीरज मिश्रा | Updated: March 10, 2024 17:22 IST

TMC First List Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी ने हुगली लोकसभा सीट पर बीजेपी को टक्कर देने के लिए दीदी नंबर-1 शो से मशहूर हुई रचना बनर्जी को टिकट दे दिया है। बंगाल के घर-घर में रचना बनर्जी इस शो के माध्यम से बीते कुछ समय में काफी नाम बना चुकी हैं। खास बात यह है कि इस शो में ममता बनर्जी भी एक बार गई थी।

Open in App

TMC First List Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी ने हुगली लोकसभा सीट पर बीजेपी को टक्कर देने के लिए दीदी नंबर-1 शो से मशहूर हुई रचना बनर्जी को टिकट दे दिया है। बंगाल के घर-घर में रचना बनर्जी इस शो के माध्यम से बीते कुछ समय में काफी नाम बना चुकी हैं। खास बात यह है कि इस शो में ममता बनर्जी भी एक बार गई थी। कहा जाता है कि तभी से यह चर्चा होने लगी थी कि रचना टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। तमाम कयास उस वक्त सही साबित हुए।

जब टीएमसी के द्वारा हुगली लोकसभा सीट पर रचना बनर्जी के नाम का ऐलान किया गया। रचना बनर्जी 49 साल की हैं और वह करियर के शुरुआती दौर में मिस कलकत्ता भी रह चुकी हैं। रचना ने साल 1999 में आई हिंदी फिल्म सूर्यवंशम में भी काम किया है। फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन जिस गौरी नाम की लड़की को दिल दे बैठते हैं। उस लड़की का नाम गौरी होता है। हालांकि, बाद में गौरी किसी दूसरे से शादी कर लेती हैं। गौरी का किरदार इस फिल्म में रचना बनर्जी ने निभाया है। 

पहली बार राजनीति में आ रही हैं रचना

रचना ने फिल्म अभिनेत्री के तौर पर अच्छा नाम कमाया है। लेकिन, राजनीति में उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों में वह पहली बार चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, टीएमसी ने उनकी लोकप्रियता के दम पर उन्हें टिकट दिया है। हुगली लोकसभा सीट पर मौजूदा समय में बीजेपी का दबदबा है। यहां से बीजेपी की लॉकेट चटर्जी सांसद हैं। 

अनुभवी ज्यादा हैं लॉकेट

हुगली लोकसभा सीट पर जब से टीएमसी ने रचना बनर्जी के नाम का ऐलान किया है तब से यह सीट भी काफी चर्चा में आई है। जहां पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही रचना का सामना अनुभवरी लॉकेट चटर्जी से हो सकता है। हालांकि, बीजेपी ने अभी यहां से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। बीजेपी के द्वारा जारी लिस्ट के बाद ही पता चल पाएगा। इस सीट पर किनके बीच मुकाबला होना है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो