लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस का बीजेपी के बयान पर पलटवार, कहा- भगवा दल बंगाल को बदनाम करने की कर रहा कोशिश

By भाषा | Updated: October 16, 2019 06:09 IST

मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड को बंगाल पुलिस द्वारा सुलझाए जाने का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव पार्थ चटर्जी ने इस अपराध का राजनीतिकरण करने के लिए भाजपा की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के उस आरोप पर पलटवार किया है, जिसके तहत भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर बंगाल में ‘संवैधानिक व्यवस्था के ध्वस्त’ होने की बात कही थी। तृणमूल कांग्रेस ने इस मुलाकात को भाजपा द्वारा राज्य को बदनाम करने का प्रयास बताया और कहा कि भगवा दल को एनआरसी लागू होने के कथित खौफ से मरने वालों की चिंता करनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के उस आरोप पर पलटवार किया है, जिसके तहत भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर बंगाल में ‘संवैधानिक व्यवस्था के ध्वस्त’ होने की बात कही थी। तृणमूल कांग्रेस ने इस मुलाकात को भाजपा द्वारा राज्य को बदनाम करने का प्रयास बताया और कहा कि भगवा दल को एनआरसी लागू होने के कथित खौफ से मरने वालों की चिंता करनी चाहिए।

मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड को बंगाल पुलिस द्वारा सुलझाए जाने का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव पार्थ चटर्जी ने इस अपराध का राजनीतिकरण करने के लिए भाजपा की आलोचना की।

चटर्जी ने कहा कि भाजपा ने दावा किया कि मृतक बंधु प्रकाश पाल भाजपा-आरएसएस के कार्यकर्ता थे, लेकिन अब सच सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पहले दावा किया गया कि मृत दंपति आरएसएस कार्यकर्ता थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने इस बात से इनकार किया कि बंधु प्रकाश पाल का किसी राजनीतिक संगठन से संबंध था।

बाद में कुछ भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वह भाजपा कार्यकर्ता थे। लेकिन राज्य प्रशासन द्वारा मामले को हल करने और मुख्य अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद पता चला कि उनके बयानों में कोई भी सच्चाई नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब उनके पास छुपने के लिए कोई जगह नहीं बची तो वे राष्ट्रपति के पास बेबुनियाद आरोप लगाने और बंगाल को बदनाम करने के लिए पहुंच गए। राज्य के लोग उन्हें मुंह तोड़ जवाब देंगे।’’

टॅग्स :टीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया