लाइव न्यूज़ :

अपने प्रसाद के लिए मशहूर तिरुपति मंदिर में अब से लड्डुओं और प्रसाद में नंदिनी घी का स्वाद नहीं मिलेगा

By अनुभा जैन | Updated: August 1, 2023 12:47 IST

एलबीपी भीमा नाइक ने कहा है कि तिरूपति देवस्थानम चाहता था कि हम इसे कम कीमत पर या उसी रेंज में आपूर्ति करें जो अन्य विक्रेता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इसका असर हमारे किसानों पर पड़ सकता है और इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। हमने अपने किसानों के हित में हमने आपूर्ति रोक दी।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर तिरूपति के मंदिर में लड्डुओं और प्रसाद के स्वाद में बदलाव होने जा रहा है। करीब 50 साल पुराने इस जुड़ाव में अब खत्म होता नजर आ रहा है। बता दें कि यह फैसला किसानों के हित में लिया गया है।

बेंगलुरु: प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर का स्वादिष्ट प्रसाद और लड्डू जो एक महत्वपूर्ण सामग्री यानी नंदिनी घी से तैयार किया जाता था, अब से नंदिनी घी का स्वाद अपने दर्शनार्थियों को नहीं चखा पाएगा। 

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम टीटीडी के साथ कर्नाटक मिल्क फेडरेशन केएमएफ का 50 साल पुराना जुड़ाव खत्म हो सकता है। केएमएफ लड्डू बनाने के लिए टीटीडी को 70 फीसदी तक घी मुहैया कराता था।

तिरुपति देवस्थानम ने क्या फैसला लिया

अन्य विक्रेताओं की तुलना में नंदिनी के घी खरीद मूल्य में 20 प्रतिशत अंतर को देखते हुए, तिरुपति देवस्थानम ने यह निर्णय लिया है और सबसे पसंदीदा ब्रांड नंदिनी से घी प्राप्त करने से इनकार कर दिया है जो 470/- रुपये प्रति किग्रा. की कीमत पर घी बेच रहा है। 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी केएमएफ ने टेंडर बोली में प्रतिस्पर्धा हारने के बाद 2015 और 2019 में तिरुपति देवस्थानम को घी की आपूर्ति रोक दी गई थी।

मामले में केएमएफ के अध्यक्ष ने क्या कहा है

केएमएफ के अध्यक्ष एलबीपी भीमा नाइक ने मीडिया को बताया कि हम 392 रुपये प्रति किलो की कीमत पर तिरुपति देवस्थानम को घी की आपूर्ति कर रहे थे। लेकिन अब कीमत बढ़कर 470/- रूप्ये प्रति किग्रा. हो गयी है। 

बाजार में एक कि.ग्रा. घी के पैकेट की कीमत रु. 610 और एक बोतल की कीमत है रु. 620/- प्रति किग्रा. है। इसीलिए कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हमने तिरुपति देवस्थानम को घी की आपूर्ति रोक दी है। 

किसानों के हित में लिया गया है यह फैसला

मामले में बोलते हुए एलबीपी भीमा नाइक ने कहा है कि तिरुपति देवस्थानम चाहता था कि हम इसे कम कीमत पर या उसी रेंज में आपूर्ति करें जो अन्य विक्रेता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इसका असर हमारे किसानों पर पड़ सकता है और इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। हमने अपने किसानों के हित में हमने आपूर्ति रोक दी।

नाइक ने क्या दावा किया

नाइक ने दावा किया है कि  “अच्छी गुणवत्ता और किसी भी तरह के रसायनों से मुक्त ताजा नंदिनी उत्पाद के कारण, तिरुपति देवस्थानम ने 2019 से 2022 तक केएमएफ से 392 रूपये प्रति किलो के हिसाब से 345 टन घी खरीदा भले ही केएमएफ ने टेंडर खो दिया था।" 

उन्होंने आगे कहा है कि "फिर भी, हम तिरुपति देवस्थानम को घी की आपूर्ति कर सकते हैं यदि तिरुपति देवस्थानम अधिकारी हमारी प्रस्तावित मूल्य सीमा पर घी खरीद करने के लिए तैयार हों।"

टॅग्स :कर्नाटकTirupatiTemple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए