लाइव न्यूज़ :

Tiranga Yatra: सहारनपुर में 6 छात्रों पर 'पाकिस्‍तान-जिंदाबाद' के नारे लगाने के आरोप, स्कूल प्रबंधन ने किया निलंबित, रिपोर्ट दर्ज

By आजाद खान | Updated: August 14, 2022 10:46 IST

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्रों द्वारा 'पाकिस्‍तान-जिंदाबाद' के नारे लगाने पर एक शख्स ने उन्हें फटकारा था और इस घटना का वीडियो भी बनाया था जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के सहारनपुर में छह छात्रों पर 'पाकिस्‍तान-जिंदाबाद' के नारे लगाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को निलंबित कर दिया है और रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Azadi Ka Amrit Mahotsav:  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ छात्रों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। 

बताया जा रहा है कि नारे लगाने वालों में दो समुदाय के छात्र शामिल थे जिनमें एक समुदाय के दो और दूसरे समुदाय के चार छात्रों पर नारा लगाने का आरोप लगा है। ये लड़के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र है। 

क्या है पूरा मामला

सहारनपुर के गंगोह में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा जागरुकता यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में कई स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया था और वे भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे। यात्रा में पुलिसकर्मी भी शामिल थे और रैली के साथ-साथ चल रहे थे।

इस दौरान यात्रा में चल रहे छह छात्रों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगा है। छात्रों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की घटना को एक कार सवार ने वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बताया जा रहा है कि कार सवार शख्स ने छात्रों द्वारा नारा लगाने पर उन्हें फटकारा भी था। 

घटना के बाद सभी छात्र है फरार

तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने छह छात्रों को निलंबित कर दिया है। इस पर बोलते हुए एसएसपी डाक्टर विपिन टांडा ने बताया कि वीडियो के वायरल होने के बाद इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद सभी छात्र अपने घर से फरार है। 

इस पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह और प्रबंध समिति के सदस्य नरेंद्र तायल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवहर घर तिरंगाउत्तर प्रदेशसहारनपुरवायरल वीडियोपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए