लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने जनगणना 2021 को लेकर संसद में दिया जवाब, NRC को लेकर कहा, अब तक सरकार ने नहीं लिया कोई फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2022 20:08 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में कहा कि कोविड-19 के संक्रण के कारण, जनगणना 2021 का संचालन और संबंधित क्षेत्र की गतिविधियों को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के कारण जनगणना की प्रक्रिया को किया गया स्थगितNRC रजिस्टर तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है: केंद्र

नई दिल्ली: केंद्र ने मंगलवार को जनगणना और एनआरसी को लेकर संसद को जवाब दिया है। केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में कहा कि कोविड-19 के संक्रण के कारण, जनगणना 2021 का संचालन और संबंधित क्षेत्र की गतिविधियों को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में नित्यानंद राय ने कहा कि अब तक सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरआईसी) तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।

बता दें कि हर 10 साल पर होने वाला जनगणना देश का सबसे बड़ा डेटा संग्रह अभ्यास है, जो जनसंख्या वृद्धि का आकलन करने के साथ-साथ पेयजल, स्वच्छता, आवास और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच का विश्लेषण करने के लिए बेहद अहम है। 

इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पिछले साल 7 दिसंबर को संसद को सूचित किया कि कोविड-19 महामारी के कारण जनगणना 2021 और जनगणना संबंधी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)संसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?