लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर तिलक नगर बाजार बंद

By भाषा | Updated: July 23, 2021 13:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के कारण उपमंडल अधिकारी ने क्षेत्र के कई बाजारों को 27 जुलाई तक बंद कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पटेल नगर के उपमंडल अधिकारी जितेंद्र सिंह ने दुकानदारों और उपभोक्ताओं द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने से संबंधी सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को तिलक नगर के बाजार को बंद करने का आदेश दिया था जिसमें माल रोड, मुख्य बाजार, मंगल बाजार रोड, पुराना बाजार और फलों की मंडी आदि इलाके शामिल हैं। आदेश में कहा गया, ‘‘ऐसी सूचना है कि बाजार में आम लोग/दुकानदार कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे संक्रमण दर बढ़ सकती है और भविष्य में कोरोना वायरस के प्रसार में ये बाजार हॉटस्पॉट बन सकते हैं।’’

आदेश में यह भी कहा गया कि तिलक नगर के थाना प्रभारी से अतिरिक्त रिपोर्ट मिली है जिसमें बताया गया है कि 22 जुलाई को हुई जांच में पता चला कि ‘‘डीडीएमए के निर्देशों/कोविड नियमों का तिलक नगर बाजारों में पालन नहीं किया जा रहा है’’ और यह सिफारिश की गई कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए ‘‘कम से कम तीन से पांच दिनों तक’’ बाजार को बंद रखा जाए।

बाजारों को ‘‘व्यापक जनहित’’ में 23 जुलाई से 27 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए दिल्ली में 19 अप्रैल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। कोविड-19 की स्थिति में सुधार होते ही शहर में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक शुरू हुआ। बाजारों को सात जून को फिर से खोलने की अनुमति दी गई। हालांकि, बार-बार कोविड नियमों के उल्लंघन की घटनाओं के कारण लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, जनपथ, कमला नगर और सरोजिनी नगर सहित शहर के कई बाजारों को अस्थायी रूप से बंद भी किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो