लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बंद पड़ी रबर फैक्ट्री से फंसी बाघिन, वन विभाग की टीम निकालने में जुटी

By वैशाली कुमारी | Updated: June 19, 2021 21:51 IST

फतेहगंज पश्चिमी की बंद पड़ी रबर फैक्ट्री में बाघिन महीनों से घूम रही है और आज अचानक वह केमिकल टैक में फंस गई।

Open in App
ठळक मुद्दे फतेहगंज पश्चिमी की बंद पड़ी रबर फैक्ट्री में बाघिन महीनों से घूम रही है और आज अचानक वह केमिकल टैक में फंस गई लोगो ने मौके पर बाघिन के फंसे होने कि सूचना वन विभाग को दे दी बाघिन को सकुशल निकालने के लिए वन विभाग कि टीमें मौके पर लगा दी हैं।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली  में एक रबर फैक्ट्री के कैमिकल टैंक में एक बाघिन महीनों से फंसी हुई है।

वहां के लोगों से बातचीत के दौरान पता चला है कि फतेहगंज पश्चिमी की बंद पड़ी रबर फैक्ट्री में बाघिन महीनों से घूम रही है और आज अचानक वह केमिकल टैक में फंस गई। लोगों ने बताया कि इस बात का पता उन्हें तब चला जब बाघिन की दहाड़ सुनकर कुछ लोग हिम्मत करके केमिकल टैंक की तरफ गए, जहां उन्होने देखा कि बाघिन फंसी हुई थी।

वह लगातार निकलने का प्रयास कर रही थी लेकिन रास्ता संकरा होने की वजह से निकल नहीं पा रही थी। उधर लोगों ने बाघिन की फंसे होने की सूचना वन विभाग की टीम को दे दी । वहीं टीम मौके पर पहुंच गई है और वन विभाग बाघिन को पिंजरे में पकड़ने की तैयारी में जुट गया।

बता दें कि रबर फैक्ट्री में वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट ने भी डेरा डाल दिया है। कैमिकल टैंक के चारों तरफ जाल और पिंजरे लगाए दिए गए हैं। एक जानकारी के अनुसार बाघिन ऐसी जगह फंसी है, जहां से उसे बिना बेहोश किए नहीं निकाला जा सकता। इसी मसले को लेकर विभाग ने शासन से ट्रेंकुलाइज करने की परमिशन मांगी है।

वहीं जानकारी के अनुसार अनुमति मिलते ही ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि लोगो ने मौके पर बाघिन के फंसे होने कि सूचना वन विभाग को दे दी थी, जिसने बाघिन को सकुशल निकालने के लिए कई टीमें मौके पर लगा दी हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफोरेस्ट गार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी