लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चिड़ियाघर में गुर्दा खराब होने से बाघिन की मौत, कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए नमूने

By सुमित राय | Updated: April 24, 2020 16:07 IST

एक अधिकारी ने बताया है कि दिल्ली चिड़ियाघर में गुर्दा खराब होने से बाघिन की मौत, कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे नमूने गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चिड़ियाघर में गुर्दा खराब होने से एक बाघिन की मौत हो गई है।बाघिन की मौत के बाद उसके सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए हैं।

दिल्ली चिड़ियाघर में गुर्दा खराब होने से एक बाघिन की मौत हो गई है। इसके बाद कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। पीटीआई के अनुसार डॉक्टरों को शक है कि बाघिन की मौत कोरोना से हो सकती है, इसीलिए मौत के बाद बाघिन का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

बता दें कि कल्पना नाम की इस बाघिन को साल 2008 में उड़ीसा के नंदन कानन जू से दिल्ली चिड़ियाघर में लाया गया था। इसका जन्म साल 2008 में ही हुआ था।

सूत्रों के अनुसार कल्पना रविवार तक स्वस्थ दिख रही थी। इसके बाद उसके स्वास्थ्य में अचानक बदलाव आना शुरू हुआ और मंगलवार को उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। चिड़ियाघर के डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके और बुधवार को उसकी मौत हो गई।

बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 23077 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 718 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 4748 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अब भारत में कोरोना वायरस के 17610 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :चिड़ियाघरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनवंबर में फिर से खुल सकता है दिल्ली चिड़ियाघर, दो महीने से बंद था...

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए