लाइव न्यूज़ :

बाघ ने 17 दिन में 15 घरेलू जानवरों को अपना शिकार बनाया,लोग खौफजदा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:17 IST

Open in App

वायनाड, 14 दिसंबर जिले के वन क्षेत्र से सटे मनंतवाडी नगरपालिका के कुछ हिस्सों में पिछले दो सप्ताह से शिकार की खोज में निकल रहे एक बाघ ने क्षेत्र के निवासियों में दहशत पैदा कर दी है और अब तक 15 पालतू जानवरों को मार डाला है। इस खूंखार बाघ ने मंगलवार को एक बकरी को अपना निशाना बनाया।

जिला प्रशासन ने पहले ही नगर पालिका के 11,12,13 और 14 संभागों में निषेधाज्ञा जारी कर दी है और वन एवं पुलिस विभागों के 150 से अधिक अधिकारी बाघ को पकड़ने के लिए डेरा डाले हुए हैं।

पुलिस ने कहा, “आज की मौत के साथ ही बाघ ने (पिछले 17 दिनों में) कुल 15 जानवरों को खा लिया है। पुलिस वन विभाग की मदद कर रही है और अलग-अलग जगहों पर संयुक्त रूप से पांच जाल बिछाए गए हैं। हालांकि, जानवर उनसे बच निकला है। मनंतवाडी नगरपालिका के चार संभागों के लिए निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है।”

कुरुक्कनमूल निवासी जॉनसन, जिनकी बकरी को कल बाघ ने मार डाला और खा लिया, ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चार संभागों के निवासी, जो ज्यादातर किसान और दुग्ध उत्पादक किसान हैं, अब अंधेरे में बाहर निकलने से डरते हैं।

उसने कहा, “हमें अपने घर से अंधेरे में निकलने में डर लगता है। कल मेरी बकरी को मार दिया गया था। पिछले 17 दिनों से यही स्थिति है। अधिकांश लोग कृषक हैं और कई के पास गाय, बकरी, मुर्गी जैसे पालतू जानवर हैं।”

जॉनसन ने कहा कि लोगों की दिनचर्या अब बदल गई है और उन्होंने अपनी गायों के दूध दूहने का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वह सुबह 5.30 बजे के आस-पास यह कार्य करते थे, लेकिन अब सुबह 8 बजे दूध दूहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग सूर्योदय से पहले बाहर निकलने से डरते हैं।

स्थानीय लोग और अधिकारी जानवर को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वे वन क्षेत्र से मानव बस्तियों की तरफ उसका मार्ग अवरुद्ध करने की योजना बना रहे हैं।

एक वन अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भले ही बाघ की तस्वीर खींचने के लिए 30 से ज्यादा कैमरे लगे थे, लेकिन उसकी तस्वीर कल ही कैद हुई। अधिकारी ने कहा कि 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और दो जिला वन अधिकारी समेत वन विभाग के करीब 100 अधिकारी इलाके में डेरा डाले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है