लाइव न्यूज़ :

अलर्ट: दिल्ली और उससे सटे इन इलाकों में अगले दो घंटों में आ सकता है बारिश के साथ बवंडर, सतर्क रहें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 6, 2018 11:36 IST

मौसम विभाग ने दिल्ली की जनता के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि दिल्ली और उससे सटे इलाकों में अगले दो घंटो में धूलभरी आंधी, तूफान और बवंडर आने की संभावना है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मई। उत्तर भारत के कई इलाकों में बीते दिनों आई धूल भरी आंधी- तूफान और बारिश से अब तक 110 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी। हांलाकि खतरा अभी टला नहीं है बीती 2 मई को आए आंधी तूफान के महज चार दिन बाद ही मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली की जनता के लिए अलर्ट जारी करते हुए  कहा है कि दिल्ली और उससे सटे इलाकों में अगले दो घंटो में धूलभरी आंधी, तूफान और बवंडर आने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर और उससे सटे ग्रेटर नोएडा,  फरीदाबाद, बल्लभगढ़, खुर्जा, और बुलंदशहर का मौसम अचानक बिगड़ सकता है। इन इलाकों में अगले दो घंटों में बारिश के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।इसके अलावा मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बता दें कि 2 मई को आए धूल भरे बंवडर, आंधी-तूफान, बारिश बादल फटने से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में अब तक 110 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले 48 घंटों में मौसम में और अधिक बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तराखंड में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी और तूफान की संभावना जताते हुए लोगों से एहतियात बरतने को कहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि बिगड़े मौसम की वजह से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में धूल भरी आंधी चली जबकि तेलंगना, बंगाल और आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ बारिश भी हुई है। 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और उससे सटे इलाकों में अगले 12 घंटों में भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई है। खासकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में फिर धूलभरी आंधी आ सकती है। इन इलाकों में चक्रवात की स्थिति बन रही है। जिसका असर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम के अचानक बदल जाने के पीछे वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान, धूल भरी आंधी और बवंडर वेदर सिस्टम के दुर्लभ मेल की वजह से आया है, जो अमूमन आने वाले तूफानों के पैटर्न से अलग होता है।

टॅग्स :दिल्लीराजस्थानउत्तर प्रदेशउत्तराखंड समाचारमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज