लाइव न्यूज़ :

'पहले रस्सियां टूटने की आई तीन आवाजें और फिर गिर गया पुल', दुर्घटना में घायल शख्स ने बताया कैसा था वो खौफनाक मंजर

By रुस्तम राणा | Updated: October 31, 2022 18:38 IST

मेहरा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह हादसा शाम करीब 6.30 बजे हुआ। करीब 15-20 शरारती बच्चे पुल की रस्सियों को हिला रहे थे। इससे तीन बार आवाज आई और फिर यह गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देमेहरा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह हादसा शाम करीब 6.30 बजे हुआउन्होंने बताया कि करीब 15-20 शरारती बच्चे पुल की रस्सियों को हिला रहे थेघायल मेहरा का मोरबी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है

अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी में हुई पुल टूटने की घटना में 130 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। सैकड़ों लोग घायल भी हैं। इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें पुल में कई लोग चढ़े हुए हैं, जिसके बाद पुल टूट जाता है और लोग नदी में गिर जाते हैं। पुल के गिरने से बचे अश्विन मेहरा ने दावा किया है कि रविवार को पुल गिरने से पहले कुछ "शरारती बच्चे" पुल की रस्सियों को लात मार रहे थे।

मेहरा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह हादसा शाम करीब 6.30 बजे हुआ। करीब 15-20 शरारती बच्चे पुल की रस्सियों को हिला रहे थे। इससे तीन बार आवाज आई और फिर यह गिर गया। जब मेहरा से पूछा गया कि वह कैसे बचे तो उन्होंने कहा, मैंने पास के पेड़ों की शाखाओं को पकड़ लिया और आखिरकार बच गया। मेरे साथ मेरा दोस्त प्रकाश था और वह भी बच गया। मेहता के पैर और पीठ में चोटें आई हैं। उसका मोरबी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सभी घायलों को जीएमईआरएस जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मोरबी का दौरा करेंगे। केवड़िया में मौजूद मोदी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मोदी ने कहा, "गुजरात सरकार कल से राहत और बचाव अभियान चला रही है। केंद्र भी राज्य सरकार को हर संभव मदद कर रहा है।" मोदी ने कहा, "राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। मैं देश के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि बचाव और राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।"

पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। जबकि गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट