लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना को मिले तीन राफेल लड़ाकू विमान, अगले साल मई में आएगी पहली खेप  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 20, 2019 20:12 IST

भारतीय वायुसेना के लिये फ्रांस से खरीदे गये 36 राफेल लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में प्रथम विमान ‘विजयादशमी’ को सौंपा गया। सिंह ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले नये विमान का शस्त्र पूजन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की नरेंद्र मोदी ने बुधवार (20 नवंबर) को बताया कि तीन राफेल जेट विमान भारतीय वायु सेना को सौंपे गए हैं।राफेल का इस्तेमाल फ्रांस में वायु सेना के पायलट और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने में हो रहा है।

देश की नरेंद्र मोदी ने बुधवार (20 नवंबर) को बताया कि तीन राफेल जेट विमान भारतीय वायु सेना को सौंपे गए हैं और उनका इस्तेमाल फ्रांस में वायु सेना के पायलट और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने में हो रहा है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रथम राफेल लड़ाकू विमान सौंपे जाने के बाद करीब 25 मिनट उड़ान भी भरी थी। 

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि भारतीय वायु सेना 3 राफेल लड़ाकू विमान आज तक सौंपे गए हैं, जिनका उपयोग फ्रांस में भारतीय वायुसेना के पायलटों और तकनीशियनों के प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के लिये फ्रांस से खरीदे गये 36 राफेल लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में प्रथम विमान ‘विजयादशमी’ को सौंपा गया। सिंह ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले नये विमान का शस्त्र पूजन किया था और उस पर 'ओम' तिलक लगाया था और पुष्प एवं एक नारियल चढ़ाया था। 

उम्मीद जताई गई है कि 36 लड़ाकू विमानों में से 18 विमान फरवरी 2021 तक सौंप दिये जाएंगे, जबकि शेष विमान अप्रैल-मई 2022 तक सौंपे जाने की उम्मीद है। भारत ने 59,000 करोड़ रूपये के सौदे के तहत सितंबर 2016 में फ्रांस से 36 लड़ाकू विमान खरीद का ऑर्डर दिया था। 

चार लड़ाकू विमानों की प्रथम खेप भारत में वायुसेना के अड्डे पर मई 2020 में आएगी। सभी 36 लड़ाकू विमानों के सितंबर 2022 तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। 

टॅग्स :राफेल सौदाइंडियन एयर फोर्सएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए