लाइव न्यूज़ :

श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में तीन यात्रियों की मौत, मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष

By भाषा | Updated: May 24, 2020 05:46 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने कहा, ‘‘ मृतकों के परिवार के मुताबिक वे गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सभी मृतकों की यात्रा संबंधी जानकारी दर्ज कर ली गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देतीन अलग-अलग घटनाओं में श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उत्तर प्रदेश के कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने कहा, ‘‘ मृतकों के परिवार के मुताबिक वे गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सभी मृतकों के यात्रा संबंधी जानकारी दर्ज कर ली गई है।’’

तीन अलग-अलग घटनाओं में श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने कहा, ‘‘ मृतकों के परिवार के मुताबिक वे गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सभी मृतकों की यात्रा संबंधी जानकारी दर्ज कर ली गई है।’’

मृतकों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि नाइचिनाल्यू दिसांग (23) नगालैंड की रहने वाली थीं और हिमाचल प्रदेश में स्पा में काम करती थीं। वह दिल्ली से दीमापुर जा रही थीं। तिवारी के मुताबिक वह लिवर की बीमारी से ग्रस्त थीं और उनका शव सुबह दस बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचा।

जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरे मृतक उन्नाव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद (50) हैं जो आंध्र प्रदेश से लखनऊ जा रही विशेष रेलगाड़ी में सवार थे। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीसरी मृतक बिहार के सिवान की रहने वाली मुन्नी देवी (80) हैं जो सूरत से विशेष रेलगाड़ी से सिवान जा रही थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत