लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने जारी किए UPA के राफेल डील के पेपर, बोले-अब रक्षामंत्री बताएं कितनी है कीमत?

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 9, 2018 18:53 IST

राहुल गांधी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को संबोधित करते हुए तीन प्रेस रिलीज जारी की हैं, जिसमें राफेल डील पर यूपीए सरकार की पारदर्शित का उल्लेख है।

Open in App

राफेल डील में भ्रष्टाचार को लेकर मोदी सरकार पर लगातार कांग्रेस हमलावर है। गुरुवार (8 फरवरी) को केद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोंपों को खारिज कर दिया। साथ ही साथ राहुल गांधी को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी से मिलने की सलाह दी, जिसके बाद राहुल ने शुक्रवार (9 जनवरी) को वित्तमंत्री जेटला को जवाब देते हुए निशाना साधा।

अब दें रक्षामंत्री जवाब

उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'प्रिय जेटली जी आपने कहा कि यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) ने कभी रक्षा खरीद के दाम जारी नहीं किए? आपके झूठ के लिए, यहां यूपीए द्वारा मूल्य निर्धारण को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ 3 संसदीय उत्तर दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब हमारे रक्षामंत्री को यह पूछने के लिए कहें कि प्रत्येक राफेल जेट की कीमत कितनी है?' वहीं, राहुल ने चार पन्ने का डॉक्यूमेंट भी सबूत के तौर पर ट्वीट किया है, जिनमें यूपीए द्वारा राफेल डील को लेकर दी गईं जानकारियां हैं।

राफेल सौद पर कांग्रेस को सवाल उठाने का हक नहीं

आपको बता दें कि गुरुवार (8 फरवरी) को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि राफेल सौद पर कांग्रेस को सवाल उठाने का हक नहीं है। इस सौदे को लेकर यूपीए कार्यकाल पर भी सवाल खड़े किए जाए चुके हैं। जिस पर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सवालों का जवाब देने से मना कर दिया था। प्रणब मुखर्जी ने यह कहा था कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इसलिए राफेल डील पर कैसे सरकार से जवाब मांगा जा रहा है। वित्तमंत्री ने कहा कि राहुल सवाल उठाने से पहले प्रणब मुखर्जी से ही जाकर मिलें।

राफेल सौदे पर वित्तमंत्री जेटली का जवाब, कहा- राहुल सवाल उठाने से पहले प्रणब मुखर्जी से जाकर मिलें

राफेल सौदे पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद

इससे पहले बुधवार को रक्षा मंत्रालय ने इस मामले को लेकर कहा था भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच 16 अंतर्राष्ट्रीय एग्रीमेंट के जरिए खरीदे जा रहे 36 राफेल हवाई जहाज पर लगाए जा रहे इल्जाम बेबुनियाद हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर इस तरह छीछालेदर करने से देश का नुकसान होगा। यह गौर करने वाली बात है कि राफेल फाइटर प्लेन का समझौता वायु सेना की मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए 2002 में की थी। तब यह भारतीय वायु सेना के लिए आवश्यक थी।

2012 में रक्षामंत्री ने हस्तक्षेप 

रक्षा मंत्रालय ने कहा 'साल 2012 में जब मीडियम मल्टीरोल कॉम्बैट विमान की खरीद की प्रक्रिया चल रही थी, तब तत्कालीन रक्षा मंत्री ने चौंकाने वाले ढंग से पर्सनल वीटो का इस्तेमाल कर मामले में हस्तक्षेप किया था। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की जानकारी में तब भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की संख्या में जबरदस्त कमी थी।'

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर करारा हमला, कहा- राफेल सौदे में हुआ है घपला

राफेल सौदे में घपला हुआः राहुल गांधी

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाए कि राफेल सौदे में घपला हुआ है। उन्होंने कहा था कि पहली बार देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण कह रही हैं कि हवाई जहाज खरीदने के लिए जो पैसा दिया गया है उसे हम नहीं बताएंगे। इस विषय को क्यों नहीं पूछा जा रहा है। हम इस मुद्दे को गुजरात विधानसभा चुनाव में भी उठा चुके हैं। इस सौदे में घपला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस जाकर व्यक्तिगत रूप से सौदा करवाया है और वहां सौदा बदला गया है। इस बात को पूरा हिन्दुस्तान जानता है। 

राफेल डील पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- विपक्ष के आरोप बेबुनियाद

'कितने रुपए में हमने हवाई जहाज खरीदे हैं?'

उन्होंने कहा कहा था 'देश की रक्षामंत्री कहती हैं कि हम हिन्दुस्तान को, शहीदों को व उनके परिवारों को राफेल सौदे में कितना पैसा लिया गया है उसके बारे में नहीं बताएंगे। इसका क्या मतलब है, इसका एक ही मतलब है कि कोई न कोई घपला हुआ है। पहले कभी सुना है कि सरकार हिन्दुस्तान को यह नहीं बताएगी कि कितने रुपए पर हमने हवाई जहाज खरीदे हैं?'  

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसअरुण जेटलीबीजेपीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो