लाइव न्यूज़ :

दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:28 IST

Open in App

रायपुर, 15 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के फरसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढोलकाल और पेड़ापाल गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों मिलिशिया प्लाटून कमांडर बिरजू काकेम, रेंज पार्टी कमेटी के उपाध्यक्ष जग्गू काकेम और मिलिशिया प्लाटून सदस्य अजय ओयामी को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिरजू और जग्गू पर एक—एक लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि फरसपाल थाना क्षेत्र के में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। सुरक्षा बल के जवान जब शाम छह बजे करीब ढोलकाल और पेड़ापाल गांव के मध्य जंगल में थे तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से तीन नक्सलियों का शव, तीन देसी हथियार, पांच पिट्ठू, तीन किलोग्राम का एक बारूदी सुरंग और अन्य सामान बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज