लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:38 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों हुंगा करटाम (25), आयता माड़वी (25) और पोज्जा उर्फ लाठी करटाम (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कुआकोंडा थाने से पुलिस दल को बड़ेगुडरा और ऐटेपाल गांव की ओर रवाना किया गया था। जब दल ऐटेपाल गांव के करीब जंगल में था तब वहां से तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस दल ने जब उनसे पूछताछ की तब उन्होंने अपना नाम हुंगा करटाम, आयता माड़वी और पोज्जा उर्फ लाठी करटाम बताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ सड़क खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने, हत्या के मामले में शामिल होने तथा नक्सली बैनर पोस्टर लगाने के आरोप हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह