लाइव न्यूज़ :

शिलॉन्ग में बनेंगे तीन और कोविड-19 देखभाल केंद्र

By भाषा | Updated: May 26, 2021 10:44 IST

Open in App

शिलॉन्ग, 26 मई मेघालय सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शिलॉन्ग में 150-150 बिस्तरों की क्षमता वाले तीन और कोविड-19 देखभाल केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रिस्टन तिनसोंग ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ने राज्यभर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के स्तर पर भी कोविड-19 देखभाल केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है।

तिनसोंग ने कोविड-19 पर दैनिक समीक्षा बैठक के बाद कहा, ‘‘हमने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर शिलॉन्ग में और इसके आस-पास बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है।’’

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 देखभाल केंद्र के तौर पर शिलॉन्ग में तीन स्थानों की पहचान की हैं।

ये तीन जगह रिनजाह में आईटीआई कार्यालय भवन, मल्की में बीटीसी नया भवन और नोंग्रिम हिल्स में वाणिज्य एवं उद्योग निदेशालय कार्यालय हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने विचार-विमर्श के बाद इन तीनों स्थानों को कोविड-19 देखभाल केंद्र बनाने का फैसला किया।’’

तिनसोंग ने बताया कि हर केंद्र में 150 बिस्तर होंगे। इसके अलावा सरकार राज्य में सीएचसी और पीएचसी स्तर पर 20-20 बिस्तर बढ़ाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला