लाइव न्यूज़ :

नोएडा में ऑटो रिक्शे में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 27, 2021 14:45 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),27 मार्च दादरी पुलिस ने रात के समय ऑटो रिक्शे में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर फकरे आजम, राहुल तथा प्रवीण को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, लूट में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि ये लोग रात के समय ऑटो रिक्शा लेकर घर से निकलते थे और सुनसान जगह पर वाहन ले जाकर सवारी से मारपीट करके उनसे लूटपाट करते थे।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

इसके अलावा एक अन्य घटना में, नोएडा सेक्टर 24 थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात को गश्त के दौरान तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटे हुए 30 मोबाइल फोन तथा लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल आदि बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 200 से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह बीती रात को अपनी टीम के साथ गिझौड़ गांव के पास जांच कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने जांच के लिए उन्हें रोका तो वे रुकने के बजाय भागने लगे।

पुलिस ने पीछा करके मनजीत सरदार, आमिर उरक अमन तथा अयूब नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं