लाइव न्यूज़ :

महोबा में वज्रपात से तीन लोगों की मौत, सात महिलाएं जख्मी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 10:50 IST

Open in App

महोबा जिले में मंगलवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने (वज्रपात) की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य महिलाएं झुलस गयीं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव में मंगलवार की दोपहर बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आकर प्रीति (21) नामक महिला की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव के खोड़ा पुरवा का किसान नरेंद्र (40) खेतों में तिल की फसल की रखवाली कर रहा था, तभी बिजली गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बिजरारी गांव में किसान भगवानदास (60) खेतों में बकरियां चरा रहा था, तभी तेज बारिश के साथ बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के कमालपुरा गांव में गुरजा के खुड़ा में शंकरलाल के खेत में सात महिलाएं मूंगफली तोड़ रहीं थीं। तभी बिजली गिरने से विनोदा, आरती, अनीता, अरुण कुमारी, कलावती, ममता व प्रमोद रानी झुलस गयीं। सभी को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला