लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में बेकाबू ट्रक की टक्‍कर से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 12:12 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 30 मई उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले में शनिवार की रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत हो गई। तीनों वैवाहिक समारोह से एक ही मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दुंदीपुर गांव का रहने वाला शिवांश उर्फ गोलू (18) अपने छोटे भाई सचिन (17) तथा गांव के ही सोनू (16) के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ के नगराम बहरौली में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर देर रात वापस लौट रहा था। लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर स्थित थाना लोनीकटरा क्षेत्र में मोधू का पुरवा गांव के पास बेकाबू ट्रक ने इनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक तथा उसके चालक की छानबीन शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल