लाइव न्यूज़ :

गोवा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी की तीन घटनाएं सामने आईं; लाखों का कीमती सामान चोरी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:39 IST

Open in App

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के रोहा में पुलिस ने गोवा से मुंबई जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी के तीन मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई को मत्स्यगंधा एक्सप्रेस में तीन यात्रियों के साथ लूटपाट की गई थी और इस संबंध में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रोहा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला यात्री से 1.94 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान लूट लिया गया, जबकि दूसरे मामले में, अज्ञात व्यक्तियों ने एक महिला से नकद, एक मोबाइल फोन और तीन लाख रुपये से अधिक के सोने के गहने चुरा लिए, और चोर ने एक अन्य महिला से 32,000 रुपये के कीमती सामान चुरा लिए। अधिकारी ने बताया कि रोहा पुलिस ने एक्सप्रेस ट्रेन में महिलाओं को निशाना बनाने वाले चोरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह