लाइव न्यूज़ :

असम में तीन जिले जलमग्न, मृतकों की संख्या 34 तक पहुंची

By भाषा | Updated: July 11, 2018 00:42 IST

असम में आई बाढ़ के चलते तीन जिले आज भी जलमग्न बने रहे और इससे करीब 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

Open in App

गुवाहाटी , 11 जुलाई: असम में आई बाढ़ के चलते तीन जिले आज भी जलमग्न बने रहे और इससे करीब 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच , एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। 

असम राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि धीमाजी और लखीमपुर जिलों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है , हालांकि विश्वनाथ जिला और जोरहाट में बाढ़ का पानी घटा है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि लखीमपुर जिला अब भी सर्वाधिक प्रभावित है , इसके बाद जोरहाट और धीमाजी का स्थान है। लखीमपुर में करीब 19 हजार लोग , जबकि जोरहाट में करीब 600 और धीमाजी में करीब 150 लोग प्रभावित हुए हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्वनाथ जिले में आठ जुलाई से लापता एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है।  एएसडीएमए के मुताबिक बाढ़ में जान गंवाने वाले 34 लोगों में तीन की मौत भूस्खलन के चलते हुई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक तीन जिलों में 205 एकड़ खेत अब भी जलमग्न हैं। जिला प्रशासन प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर चला रहा है।  ब्रह्मपुत्र नदी जोरहाट के नेमस्तीघाट में और गोलाघाट के नुमालीगढ़ स्थित धनसिरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।  

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा