लाइव न्यूज़ :

शराब पीने से तीन की मौत का मामला, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: November 18, 2020 13:56 IST

Open in App

फिरोजाबाद:उप्र: 18 नवंबर जनपद के शेखपुरा में मंगलवार को शराब सेवन से हुई मौत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खैरगढ़ के थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली, एसआई विजेंद्र सिंह एवं कॉन्स्टेबल संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि जिले के थाना खैरगढ़ के क्षेत्र शेखपुरा में मंगलवार को तीन व्यक्तियों की कथित शराब सेवन से मौत हो गयी थी ।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया था कि थाना खैरगढ़ के क्षेत्र शेखपुरा निवासी 30 वर्षीय नवी चंद एवं 32 वर्षीय संजय उर्फ संजू यादव आपस में रिश्ते में चाचा भतीजे लगते हैं। परिजनों के अनुसार इन दोनों ने सोमवार शाम को शराब पी थी और मंगलवार सुबह इनकी हालत बिगड़ी और बाद में इनकी मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात बताई थी। मंगलवार देर शाम एक अन्य व्यक्ति अवधेश :34: की भी मौत हो गयी थी। इसने भी शराब का सेवन किया था ।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मामले की जांच उप मंडलीय मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है । इसके अलावा आबकारी विभाग से भी जांच करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह