लाइव न्यूज़ :

तीन दिवसीय कैलाश यात्रा जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से शुरू

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:18 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से शनिवार को ‘छड़ी मुबारक’ के साथ तीन दिवसीय कैलाश कुंड यात्रा कोविड-19 महामारी के बीच लगातार दूसरे साल भी श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के साथ शुरू हुई। यह कुंड 14,700 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गाथा में 2100 साल पुराने वासुकी नाग मंदिर से मंत्रोच्चार के साथ छड़ी मुबारक को सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर निकाला गया और इस यात्रा में वासुकी नाग मंदिर वासिक डेरा की भी एक छड़ी शामिल हुई। वासिक डेरा में इस प्राचीन यात्रा से जुड़े अनुष्ठानों में पूर्व पार्षद नरेश कुमार गुप्ता और वरिष्ठ नेता मस्तनाथ योगी भी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन के बीच निकाली गई इस यात्रा में ‘नाग श्रद्धालु’ छड़ी मुबारक को देखने भी आए। इस सालाना यात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से महामारी से पहले हजारों श्रद्धालु जमा होते थे। भद्रवाह के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राकेश कुमार ने बताया कि यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। छड़ी मुबारक सोमवार सुबह बेहद ऊंचाई पर स्थित इस झील पर पहुंचेगी और वहां श्रद्धालु पारंपरिक पूजा-अर्चना करेंगे। पौराणिक कथा के अनुसार यह भगवान शिव का मुख्य निवास स्थान था लेकिन भगवान शिव ने इसे वासुकी नाग को दे दिया और वह खुद हिमाचल प्रदेश के भरमौर के मणिमहेश रहने के लिए चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारतVIDEO: सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण' टीम का एयर शो, दिखाए शानदार करतब

भारतVIDEO: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट