लाइव न्यूज़ :

फतेहपर में मुठभेड़ में तीन गो मांस तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:34 IST

Open in App

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस मुठभेड़ में तीन गो मांस तस्कर गिरफ्तार किये गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक तस्कर घायल हुआ है।फतेहपर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर धाता थाना पुलिस और एसओजी के संयुक्त दल ने रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कल्याणपुर-कुरौली के जंगल में घेराबंदी कर गो मांस तस्करों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, लेकिन उन्होंने पुलिस दल पर गोली चला दी।उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर शमीम (35) पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भाग रहे दो तस्कर शानू (26) और जावेद (27) को पुलिस ने पकड़ लिया है।सिंह ने बताया कि गो मांस तस्करों के कब्जे से अवैध असलहे, काटने के लिए जंगल में बंधी तीन जीवित गायों के अलावा गौवंश काटने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कई धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतफतेहपुर में 25 अवैध असलहे बरामद, पांच युवक गिरफ्तार

भारतस्कूल के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तार

भारतफतेहपर में अवैध असलहा कारखाने का फंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज