लाइव न्यूज़ :

पिथौरागढ में मकान ढहने से तीन बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 13:09 IST

Open in App

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के एक गांव में भारी बारिश के दौरान तीन मकान ढहने से तीन बच्चों की मृत्यु हो गई तथा कई अन्य लापता हो गए । जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पिथौरागढ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि जुम्मा गांव में रविवार देर रात हुई इस घटना में प्रभावित स्थल से तीन बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है । चौहान ने कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि प्रभावित गांव दूरस्थ क्षेत्र में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है । उन्होंने कहा, 'हमने हैलीकॉप्टर से गांव का हवाई सर्वेक्षण किया है और पुलिस और राजस्व टीमों के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों को भी गांव में भेजा गया है जिससे वहां युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा सके ।' मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुम्मा गांव में भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में पता करने के लिए पिथौरागढ के जिलाधिकारी से बात की और उन्हें प्रभावित लोगों तक तत्काल हर संभव मदद पहुंचाने को कहा । जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन केंद्र में अधिकारियों के साथ एक बैठक कर ग्रामीणों तक राहत सामग्री पहुंचाने के बारे में चर्चा की । प्रभावित क्षेत्र में सडकों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत और बचाव कार्य संचालित करने के लिए एक हैलीपैड बनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतचक्रवात दित्वा को लेकर हाई अलर्ट, इन 4 राज्यों में तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा; भयंकर तबाही की संभावना

भारतUP Stone Mine Collapses: सोनभद्र में पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा, 1 की मौत; 15 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

भारतCyclone Montha: आंध्र प्रदेश सरकार ने राहत और आवश्यक आपूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार की

भारतUttarakhand: मौत भी नहीं छीन पाई मां की ममता..., चमोली में आपदा के बाद मलबे से निकली महिला और 2 जुड़वा बेटों की लाश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील