लाइव न्यूज़ :

‘सिम बॉक्स’ रैकेट में शामिल होने के आरोप में कोलकाता में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 3, 2021 01:47 IST

Open in App

‘सिम बॉक्स' गिरोह में शामिल होने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत तीन लोगों को यहां शहर के हवाई अड्डा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने तीनों को पकड़ा और विभिन्न स्थानों से 256 सिम स्लॉट स्टोर करने की क्षमता वाले कम से कम 23 सिम बॉक्स जब्त किए। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से लगभग 400 पहले से सक्रिय सिम कार्ड, विभिन्न सेवा प्रदाताओं के वाईफाई मोडेम, लैपटॉप और अन्य संचार उपकरण भी जब्त किए गए। इस संबंध में हवाई अड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी नागरिक के अलावा, अन्य दो लोग सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी जिलों से हैं। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल