लाइव न्यूज़ :

नोएडा हवाई अड्डे की आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों लोग जेवर पहुंचे

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:09 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 25 नवंबर ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की आधारशिला कार्यक्रम को देखने के लिए बृहस्पतिवार को हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट सहयोगी इस कार्यक्रम में शमिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आस पास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और आगंतुकों की ‘जन सभा’ इलाके में प्रवेश के पहले तलाशी भी ली गई।

स्थानीय लोगों के अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और आगरा से हजारों लोग ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल से जेवर पहुंचे। इस दौरान कई युवकों ने लाउड स्पीकर लगाने के लिए ‘जन सभा’ पंडाल में बनाए गए खंभों पर चढ़ने की कोशिश की।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में सैकड़ों समर्थक कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सिंह ने भूमि अधिग्रहण पर किसानों के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

करीब 1,330 एकड़ भूभाग में फैले इस हवाईअड्डे से सितंबर, 2024 तक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

शुरुआत में जेवर हवाअड्डे पर दो हवाईपट्टियां चालू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल