लाइव न्यूज़ :

Fact Check: किसान आंदोलन के दौरान बांटी गई शराब?, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: February 8, 2021 11:54 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के बीच मुफ्त में शराब बांटी जा रही है। लेकिन, हमारे फैक्ट चेक में कुछ और सच्चाई सामने आई है। जानें इस वायरल वीडियो की क्या सच्चाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र के दौरान सितंबर 2020 में तीनों कृषि विधेयकों को पारित किया।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो तीनों कृषि कानूनों के पारित होने से पहले का है।

नई दिल्ली: इन दिनों किसान आंदोलन से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति कुछ लोगों को एक पेय पदार्थ दे रहा है।

सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह व्यक्ति आंदोलन के दौरान किसानों के बीच शराब बेच रहा है।

लोकमत फैक्ट चेक में यह दावा गलत पाया गया है। 31 सेकंड के इस वीडियो को साझा कर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि किसान विरोधी प्रदर्शन के दौरान मुफ्त शराब बेचा जा रहा है।

जानें लोकमत ने अपने फैक्ट चेक में क्या पाया है-

हमने फैक्ट चेक में पाया कि वीडियो पिछले साल अप्रैल से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है। जबकि आपको पता है कि तीनों कृषि कानून के खिलाफ किसान सितंबर 2020 से  विरोध कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि यह दावा गलत है। 

बता दें कि इस वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने रिवर्स इमेज खोज की और पाया कि यह वीडियो तीनों कृषि कानूनों के पारित होने से पहले से ही इंटरनेट पर था। कई फेसबुक यूजर्स ने अप्रैल 2020 में वीडियो को साझा किया था।

संसद में तीनों कृषि कानून को पारित करने से पहले का ही यह वायरल वीडियो है-

बता दें कि केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र के दौरान सितंबर 2020 में तीनों कृषि विधेयकों को पारित किया। जून 2020 में अध्यादेशों के रूप में पेश किए गए, विपक्षी सदस्यों द्वारा हंगामे के बीच उन्हें संसद के दोनों सदनों में पारित किया गया। राष्ट्रपति ने 27 सितंबर, 2020 को अपनी सहमति दी।

कुछ किसानों के समूहों द्वारा इन कानून के खिलाफ नवंबर में पंजाब में हफ्तों तक विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद यह आंदोलन दिल्ली पहुंचा। इसलिए, यह स्पष्ट है कि अल्कोहल के वितरण को दर्शाने वाले इस वीडियो का भारत में चल रहे किसानों के विरोध से कोई संबंध नहीं है।

टॅग्स :किसान आंदोलनभारतफैक्ट चेकवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल