लाइव न्यूज़ :

इस बार 475 करोड़पति सांसद पहुंचे लोकसभा, कमलनाथ के बेटे हैं सबसे अमीर: एडीआर

By भाषा | Updated: May 27, 2019 06:13 IST

​​​​​​​लोकसभा चुनाव में जीते सांसदों की औसत संपत्ति 20.93 करोड़ है। नयी लोकसभा के 266 सदस्य ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या उससे ऊपर है। 2014 में करोड़पति सांसदों की संख्या 443 (82 फीसदी) थी जबकि 2009 में यह आंकड़ा 315 (58फीसदी) था। भाषा जोहेब पवनेश पवनेश

Open in App

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक नयी लोकसभा में कुल 475 सांसद करोड़पति हैं, इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ शीर्ष पर हैं। एडीआर ने 539 नए सांसदों के हलफनामे में बताई गई संपत्ति और देनदारियों का विश्लेषण करने के बाद 'करोड़पति' सांसदों की सूची जारी की है।एडीआर ने कहा कि वह 542 नवनिर्वाचित सांसदों में से तीन सांसदों के हलफनामे नहीं पा कर सकी, इनमें भाजपा के दो और कांग्रेस के एक सांसद शामिल हैं। भाजपा ने 17वीं लोकसभा के लिये हुए चुनाव में 303 जबकि कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत हासिल की है।भाजपा के 301 सांसदों में से 265 (88 प्रतिशत) करोड़पति हैं। वहीं राजग में भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के सभी 18 सांसदों की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। कांग्रेस के जिन 51 सांसदों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 43 (96 फीसदी) सांसद करोड़पति पाए गये।इसी तरह द्रमुक के 23 में से 22 (96 प्रतिशत), तृणमूल कांग्रेस के 22 में से 20 (91 प्रतिशत) और वाइएसआर कांग्रेस के 22 में से 19 (86 प्रतिशत) सांसद करोड़पति हैं। एडीआर के मुताबिक शीर्ष तीन करोड़पति सांसद कांग्रेस के हैं। इनमें मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव जीते नकुलनाथ पहले पायदान पर हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति 660 करोड़ रुपये घोषित की है।इसके बाद तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सांसद वसंतकुमार एच (417 करोड़ रुपये) और कर्नाटक के बेंगलुरू ग्रामीण से चुनाव जीते डी के सुरेश (338 करोड़ रुपये) का नंबर आता है। लोकसभा चुनाव में जीते सांसदों की औसत संपत्ति 20.93 करोड़ है।नयी लोकसभा के 266 सदस्य ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या उससे ऊपर है। 2014 में करोड़पति सांसदों की संख्या 443 (82 फीसदी) थी जबकि 2009 में यह आंकड़ा 315 (58फीसदी) था। भाषा जोहेब पवनेश पवनेश

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब