लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में इस बार सामान्य से 30 प्रतिशत कम हुई बारिश

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:02 IST

Open in App

इस मानसून में ओडिशा में कम बारिश होने के मद्देनजर राज्य सरकार ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वे सूखे की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार करें। मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में इस बात पर चर्चा की गयी कि इस बार एक जून से 23 अगस्त के बीच सामान्य से कम वर्षा हुई है जिसका राज्य भर में कृषि गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मुख्य सचिव ने कहा कि 15 जिलों के 30 ब्लॉक सबसे अधिक प्रभावित हैं और संकट से निपटने के लिए एक कार्य योजना की आवश्यकता होगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से इस दिशा में काम करने को कहा। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि तटीय राज्य में जून से अब तक केवल 571 मिमी बारिश हुई है, जबकि आम तौर पर इस मौसम में 820.5 मिमी बारिश होती है। ओडिशा में इस बार सामान्य से करीब 30.3 मिमी कम बारिश हुई है। संबलपुर, झारसुगुड़ा, क्योंझर, अंगुल, बौध, जाजपुर और भद्रक जिले में 39 से 59 प्रतिशत कम बारिश हुई है जबकि 18 अन्य जिलों में बारिश की कमी 39 प्रतिशत से नीचे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह